7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलवर्ल्डकप में मनमाफिक जगह पर सेमीफाइनल खेल सकता है पाकिस्तान, ICC से...

वर्ल्डकप में मनमाफिक जगह पर सेमीफाइनल खेल सकता है पाकिस्तान, ICC से मिलेगी खास रियायत

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया दया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। इसके साथ ही नॉकआउट मैचों के लिए भी शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी लेकिन सेमीफाइनल में भारत का सामना अगर पाकिस्तान के साथ होता तो वेन्यू बदल जाएगा।

बता दें कि नॉकआउट मैचों में होस्ट नेशन के पास यह अधिकार होता है कि वह अपने को वेन्यू तय करें और भारत ने ऐसा किया भी है, लेकिन पाकिस्तान के साथ भारत का सेमीफाइनल होने की स्थिति में यह वेन्यू कोलकाता का ईडन गार्डन्स हो जाएगा। भारत ने 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी ऐसा किया था।

पाकिस्तान को क्यों मिली है यह रियायत?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता में अपने मैच खेलेगी। हालांकि पाकिस्तान ने इनमे से कुछ वेन्यू को लेकर अपनी निराशा भी जताई है लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति में आईसीसी ने पाकिस्तान को खास रियायत दी है।

दरअसल पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच के लिए मुंबई के वेन्यू को सुरक्षित नहीं बताया है। ऐसे में पीसीबी ने आईसीसी से यह खास मांग की है अगर वह सेमीफाइनल में पहुंचती है उसका वेन्यू कोलकाता होना चाहिए और उसकी इस डिमांड को मान लिया गया है।

राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा विश्व कप
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमें एक दूसरे से मैच खेलेगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।पॉइंट्स टेबल में टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच में पहले स्थान पर रहने वाली टीम और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच में 16 नवंबर को दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...