9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को मिला पहला जख्म... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने...

पाकिस्तान को मिला पहला जख्म… चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने छोड़ा ये टूर्नामेंट

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. मगर इसी बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान को पहला जख्म दिया है. विदेश मंत्रालय ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की परमिशन नहीं दी है. ऐसे में ब्लाइंड भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप से ही नाम वापस ले लिया है. यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के सहायक सचिव शेलेंद्र यादव ने दी है.

अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी भारतीय टीम पाकिस्तान जाने की परमिशन नहीं दी है. यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में होगा. तब पाकिस्तान को दूसरा और गहरा जख्म मिलेगा. फिलहाल, ब्लाइंड टीम को नहीं भेजकर पहला ही झटका या जख्म दिया है.

गृह और विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी
दरअसल, पाकिस्तान की मेजबानी में ही ब्लाइंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 होना है. यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेला जाएगा. इसके लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय ब्लाइंड टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी थी.

मगर यहां भी मामला सरकार की मंजूरी के लिए अटका हुआ था. बता दें कि खेल मंत्रालय की मंजूरी काफी नहीं थी. भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की मंजूरी भी चाहिए थी. मगर पाकिस्तान को यहां भी निराशा हाथ लगी है. भारत सरकार ने ब्लाइंड टीम को भी पाकिस्तान भेजने की मंजूरी नहीं दी है.

भारत के बगैर होगा ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप
हाल ही में पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (PBCC) ने कहा था कि यह टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान में ही भारतीय टीम के बगैर शेड्यूल के मुताबिक ही खेला जाएगा. PBCC चेयरमैन सयैद सुल्तान शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय टीम के लिए वीजा जारी कर दिया था, लेकिन भारत सरकार ने ही अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाकी सभी टीमें आ रही हैं. यदि कोई एक टीम नहीं आती है, तो उससे हमारी तैयारियों में कोई असर नहीं पड़ेगा.’ चेयरमैन ने सीधे तौर पर कह दिया है कि भारत के बगैर और प्लान के तहत ही वर्ल्ड कप खेला जाएगा.

पिछले तीनों वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने जीते
CABI के सहायक सचिव शेलेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले ही आजतक से कहा था, ‘पिछली बार हमने 2014 में द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. हालांकि 2018 में सरकार ने पाकिस्तान दौरे की मंजूरी नहीं दी थी. इसके बाद 2023 में भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट हुआ था, तब पाकिस्तान की टीम यहां नहीं आई थी.’

अब तक ब्लाइंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के तीन सीजन हुआ हैं और तीनों में भारतीय टीम चैम्पियन रही है. यह तीनों सीजन 2012, 2017 और 2022 में हुए थे. पिछली बार 2022 सीजन के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से हराकर खिताब जीता था. यह खिताबी मुकाबला बेंगलुरु में हुआ था. भारतीय टीम ने 277 रनों का टारगेट देकर बांग्लादेश को 157 रनों पर रोक दिया था

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...