9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलकपड़े की तरह कोच बदल रहा है पाकिस्तान, गिलेस्पी का कटेगा पत्ता,...

कपड़े की तरह कोच बदल रहा है पाकिस्तान, गिलेस्पी का कटेगा पत्ता, इस पूर्व खिलाड़ी को मिलेगी कमान

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर से बदलाव की हलचल होने लगी है। ऑस्ट्रेलिया के बीच में ही एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम के कोच को बदलने की बात चलने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसन गिलेस्पी की जल्द ही पाकिस्तानी टीम से छुट्टी हो सकती है। ऐसे में उनकी जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देशी कोच पर विचार रहा है और लगभग उनके नाम को तय भी कर लिया है। इस पूर्व क्रिकेटर का नाम आकिब जावेद है। आकिब जावेद पाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं।

जेसन गिलेस्पी को इसी साल पाकिस्तान के टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। गिलेस्पी के साथ गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उन्होंने पिछले महीने ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब उनके जाने के कुछ ही महीने में जेसन गिलेस्पी की छुट्टी की जाने की बात हो रही है। कर्स्टन के जाने के बाद गिलेस्पी फिलहाल लिमिटेड ओवरों में भी पाकिस्तान के अंतरिम कोच बने हुए हैं।

पाकिस्तान टीम में कपड़े की तरह बदल रहा है कोच
बता दें कि जेसन गिलेस्पी के कोच बनने के बाद से ही पाकिस्तानी टीम में उठा पटक चल रहा है। टीम में कप्तानी में बदलाव देखने को मिल चुका है। इसके अलावा गिलेस्पी के कोच बनने के बाद से ही टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट उनकी छुट्टी करने के मूड में दिख रही है। वहीं पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बाद टी20 सीरीज को गंवा दिया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जेसन गिलेस्पी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच पाकिस्तान के कोच के तौर पर उनकी आखिरी मुकाबला होगा। वहीं आकिब जावेद की नियुक्ति का ऐलान सोमवार को किया जा सकता है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...