13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलअपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आने वाला है पाकिस्तान, वनडे विश्व...

अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आने वाला है पाकिस्तान, वनडे विश्व कप को लेकर किया बड़ा एलान

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर चल रही ताना तानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप के मुकाबलों के लिए भारत नहीं आएगी और वह किसी न्यूट्रल वेन्यू पर वनडे विश्व कप हिस्सा लेने की मांग कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान चाहता है कि वह वनडे विश्व कप के अपने मैच बांग्लादेश में खेले। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दरअसल यह पूरा मामला एशिया कप लेकर सामने आया है। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ तौर से पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इंकार कर दिया है। ऐसे में एशिया कप में भारतीय टीम अपने मुकाबले को इंग्लैंड में खेलेगी। इससे पहले बीसीसीआई ने मांग की थी कि एशिया कप की मेजबानी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाना चाहिए लेकिन पाकिस्तान इस बदलाव के लिए राजी नहीं हुआ।

ऐसे में दोनों बोर्ड के बीच विवाद बढ़ता चला गया और पाकिस्तान भी बार-बार भारत को यह धमकी देता रहा है कि अगर भारतीय टीम उनके यहां आकर क्रिकेट मैच नहीं खेलती है तो वह भी इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा। वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है। ऐसे में अब पाकिस्तान ने कहा है कि वह वनडे विश्व कप के मैच को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक कारणों से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है। पिछले एक दशक में दोनों टीमें गाहे बगाहे आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया में एक दूसरे से भिड़ी है, जिसका वेन्यू न्यूट्रल रहा है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...