4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को भारत में डर लग रहा, World Cup से पहले सिक्योरिटी...

पाकिस्तान को भारत में डर लग रहा, World Cup से पहले सिक्योरिटी चेक करने आएगी स्पेशल टीम

Published on

कराची

इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अब पाकिस्तान सरकार को अपनी टीम की सुरक्षा की फिक्र सताने लगी है। पाकिस्तान भारत में सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी में है, जिसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि पाकिस्तानी टीम को यात्रा को मंजूरी मिलेगी या नहीं। अंतर-प्रांतीय समन्वय (खेल) मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ईद की छुट्टियों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। विदेश और आंतरिक मंत्रालय के साथ मिलकर फिर सरकार तय करेगी कि सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल को भारत कब भेजा जाए।

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ उन जगहों का दौरा करेगा, जहां पाकिस्तान के मुकाबले रखे गए हैं। विश्व कप में उनके लिए की गई सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेगा। प्रतिनिधिमंडल 15 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन स्थल अहमदाबाद के साथ चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता का दौरा करेगा।

पीसीबी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि जब पिछली बार पाकिस्तान टी-20 विश्व कप के लिए भारत गया था, तो सरकार ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल भेजा था। प्रतिनिधिमंडल की सिफ़ारिश पर ही भारत के खिलाफ धर्मशाला में पाकिस्तान का मैच कोलकाता में स्थानांतरित किया गया था। अगर प्रतिनिधिमंडल किसी पशोपेश में है तो पीसीबी रिपोर्ट को आईसीसी और बीसीसीआई के साथ साझा करेगा।

अगर पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को लगता है कि पाकिस्तान के लिए निर्धारित स्थान के बजाय किसी अन्य स्थान पर खेलना बेहतर होगा, तो वह अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख करेगा। सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान की विश्व कप में भागीदारी की अंतिम पुष्टि तभी घोषित की जाएगी, जब सरकार पीसीबी को मंजूरी दे देगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ अगस्त में चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम भेजने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहा है, जबकि हाल ही में राष्ट्रीय फुटबॉल टीम सरकारी निकायों से अंतिम समय में एनओसी मिलने के बाद ही बेंगलुरु में SAFF चैंपियनशिप में खेली थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...