10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपाकिस्तान: PSL फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक ने की खुदकुशी, घर में...

पाकिस्तान: PSL फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक ने की खुदकुशी, घर में मिली लाश

Published on

लाहौर

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर तरीन की लाहौर के गुलबर्ग इलाके में उनके घर पर लाश मिली। 63 साल के आलमगीर तरीन ने खुदकुशी कर अपनी जान दी है। प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आलमगीर की गिनती दक्षिण पंजाब (पाकिस्तान) के बड़े बिजनसमैन में होती है। वह देश में सबसे बड़े वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट का संचालन करते थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। आलमगीर ने 2018 में अपने भतीजे अली खान तरीन के साथ मिलकर मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी खरीदी थी। साल 2021 में उन्होंने अपने भतीजे के शेयर खरीद कर टीम की पूरी ओनरशिप ले ली थी।

मुल्तान सुल्तांस के सीईओ हैदर अजहर ने खुद इस खबर की पुष्टि की और तरीन के परिवार के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की। सीइओ अजहर ने कहा, ‘आलमगीर तरीन हमारी टीम के एक अहम और सम्मानित व्यक्ति थे। हम उनके अचानक और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। इस अविश्वसनीय कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

पीएसएल फ्रेंचाइजी, लाहौर कलंदर्स ने भी इस चौंकाने वाली खबर पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वे तरीन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘हम इस कठिन समय में आलमगीर तरीन के परिवार और मुल्तान सुल्तांस के साथ खड़े हैं।’

मुल्तान सुल्तांस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आलमगीर एक खेल प्रेमी थे जो महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए एक ठोस मंच स्थापित करने और उन्हें अपने कौशल को और विकसित करने के लिए हर दिशा में काम करना चाहता थे।’ 2021 में मुल्तान सुल्तान ने फाइनल में पेशावर जाल्मी को हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीता था। टीम में मोहम्मद रिजवान, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड और राइली रूसो जैसे बड़े नाम खेलते हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...