11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलभारत में इन दो जगह पर वर्ल्ड कप खेलना चाहता है पाकिस्तान

भारत में इन दो जगह पर वर्ल्ड कप खेलना चाहता है पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली ,

भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम चेन्नई और कोलकाता में अपने ज्यादातर मैच खेल सकती है. अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सूत्रों ने बताया कि भारत के पहले दौरों में भी पाकिस्तान ने दोनों जगह पर सुरक्षित महसूस किया था.क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच पांच अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. इस दौरान 46 मैच होंगे, जो 12 शहरों में खेले जा सकते हैं. इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, राजकोट, बेंगलुरु, दिल्ली, इंदौर, गुवाहाटी और हैदराबाद शामिल है.

ऐसा माना जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे पर आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा कर रहा है. इस मामले से जुड़े आईसीसी के एक सूत्र ने PTI से कहा- काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई और भारत सरकार क्या फैसला करती है? लेकिन पाकिस्तान विश्व कप के अपने अधिकांश मैच कोलकाता और चेन्नई में खेलना पसंद करेगा. इस सूत्र ने कहा- पाकिस्तान के खिलाड़ी 2016 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ कोलकाता में मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर खुश दिखे थे. चेन्नई पाकिस्तान के लिए यादगार स्थल है.

वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के मैचों को आयोजित कराना आईसीसी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. यहां के दर्शकों की क्षमता 1,32,000 है. पर इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा ऐसे में भारत-पाकिस्तान के मैच का आयोजन किसी अन्य स्थल पर होगा. आईसीसी अगले कुछ महीनों में बीसीसीआई के साथ मिलकर वर्ल्ड कप का कार्यक्रम तैयार करेगी.

बांग्लादेश में भी खेल सकता है पाकिस्तान?
आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने हाल में कहा था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के दौरान अपने मैचों को बांग्लादेश में खेल सकता है. पर पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष नजम सेठी और आईसीसी ने इसे बकवास करार दिया था.

पाकिस्तान ने 2011 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच मोहाली मे खेला था. इसका मकसद पाकिस्तान के प्रशंसकों को लिए स्टेडियम आना आसान बनाना था. पर, इस बार मोहाली बीसीसीआई के वर्ल्ड कप वेन्यु की सूची में नहीं है.

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...