7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी बॉलर ने फेंकी शेन वॉर्न वाली 'बॉल ऑफ द सेंचुरी', बल्लेबाज...

पाकिस्तानी बॉलर ने फेंकी शेन वॉर्न वाली ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’, बल्लेबाज रह गया भौचक्क

Published on

गॉल

पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह की एक गेंद ने सोमवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को अचंभे में डाल दिया। क्या वह ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कहलाएगा? कई लोग इस गेंद की तुलना 1993 में ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलियाई स्पिन जादूगर शेन वॉर्न की माइक गैटिंग को फेंकी गई जादुई डिलीवरी से करने लगे। वॉर्न अब दुनिया में नहीं हैं।

जहां वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ बीसवीं सदी में फेंकी गई, वहीं पाकिस्तान के 36 वर्षीय अनुभवी स्पिनर शाह ने अपनी अद्भुत लेग-स्पिन डिलीवरी से 21वीं सदी में भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। शाह ने राइट हैंडर मेंडिस को 76 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।

29 साल पहले मैनचेस्टर में वॉर्न की गेंद की ही तरह शाह की डिलीवरी लेग स्टंप के बाहर पिच हुई और फिर तेजी से मुड़ी और मेंडिस के ऑफ स्टंप को उड़ा दिया। आईसीसी के अनुसार, कमेंटेटरों ने तुरंत शाह की बॉल की तुलना गैटिंग को आउट करने वाले वॉर्न की गेंद से करनी शुरू कर दी।

वॉर्न की शानदार गेंद अपने आप में एक नायाब थी, लेकिन यासिर निश्चित रूप से इसके करीब पहुंच गए। श्रीलंका ने गॉल में शुरुआती टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान के खिलाफ 341 रनों की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम दूसरी पारी में 337/9 पर बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें दिनेश चांदीमल 94 रन बनाकर नाबाद हैं।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this