11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया इस्तीफा

वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया इस्तीफा

Published on

इस्लामाबाद,

हाल ही में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम की बेहद बुरी हालत हुई थी. टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने 4 में से तीन मैच गंवाए थे और वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी. पाकिस्तान को भारतीय टीम के हाथों भी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुरे हाल के बाद पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 6 सालों तक टीम की कमान संभाली है, लेकिन वर्ल्ड कप में बुरी तरह हार के बाद उन्होंने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ही ली है.

34 वनडे और 62 टी20 मैचों में की कप्तानी
बतौर कप्तान बिस्माह का अंतिम टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में हुआ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप था, जिसमें टीम चार ग्रुप मैचों में से तीन गंवाकर सेमीफाइनल तक पहुंचने में असफल रही थी. टीम को रोमाचंक ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भी हार मिली थी.

31 साल की बिस्माह अब तक महिला टीम के साथ 124 वनडे और 132 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से उन्होंने 34 वनडे (16 जीत) और 62 टी20 इंटरनेशनल (27 जीत) में टीम की अगुआई की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हालांकि बतौर खिलाड़ी वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी.

जल्द होगी नई कप्तान के नाम की घोषणा
बिस्माह को सितंबर 2017 में पाकिस्तान की सभी प्रारूपों की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और पीसीबी न कहा कि उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ी की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी.

बिस्माह ने कहा, ‘अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात रही और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने इतनी शानदार और कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटरों की अगुआई की. यह शानदार सफर रहा जो उतार चढ़ाव से भरा रहा. लेकिन आखिर में मैं यह मौका दिए जाने के लिये अल्लाह की शुक्रगुजार हूं.’

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...