4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले...

भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम… चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शेयर किए फोटोज

Published on

दुबई,

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. टूर्नामेंट का आगाज बुधवार (19 फरवरी) को होगा. जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही है. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हो गई है.

भारतीय टीम की इस जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम भी प्रिंट है. बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.

रोहित समेत 4 भारतीयों को मिला ICC सम्मान
भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में होगा. भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी यानी तीसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 2 मार्च को होगा. भारत के सभी मैच दुबई में ही होंगे.रोहित शर्मा और पंड्या ने ICC टी20 टीम ऑफ द ईयर कैप हासिल की. इसे उन्होंने फोटोज में दिखाया भी है. जबकि जडेजा को टेस्ट टीम ऑफ द ईयर कैप मिली है, इसलिए उनकी कैप अलग है. तेज गेंदबाज अर्शदीप को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के साथ टी20 टीम ऑफ द ईयर कैप भी मिली है.

8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है.

सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.

चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा.

सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...