24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलश्रीलंका को सस्ते में समेटने के बाद पाकिस्तान की खराब शुरुआत, लगे...

श्रीलंका को सस्ते में समेटने के बाद पाकिस्तान की खराब शुरुआत, लगे बड़े झटके

Published on

गाले

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। श्रीलंका के पहली पारी के 222 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को दो विकेट 24 रन पर गंवा दिये। पाकिस्तान अभी भी मेजबान से 198 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसके आठ विकेट 133 रन पर गिर गए। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उसे 222 के स्कोर तक पहुंचाया।

आखिरी दो विकेट के लिये श्रीलंका ने 89 रन जोड़े। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया पर एक पारी और 39 रन से जीत दिलाने में 206 रन बनाने वाले दिनेश चांदीमल ने सर्वाधिक 76 रन बनाये। उन्होंने नौवें विकेट के लिये महीश तीक्षणा के साथ 44 रन जोड़े। हसन अली ने चांदीमल को यासिर शाह के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। चांदीमल ने 115 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

उनके आउट होने के बाद तीक्षणा और 11वें नंबर के बल्लेबाज कासुन रजीता ने 45 रन की साझेदारी की। तीक्षणा ने 65 गेंद में चार चौकों और एक छक्के के साथ 35 रन बनाये। पाकिस्तान के लिये शाहीन शाह अफरीदी ने 58 रन देकर चार विकेट लिये। यासिर शाह और हसन अली को दो-दो विकेट मिले।

पाकिस्तान की पारी की शुरूआत खराब रही और कासुन रजीता ने इमामुल हक को दो के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने अब्दुल्लाह शफीक (13) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। श्रीलंका के आर्थिक संकट के बावजूद दो मैचों की सीरीज यहां खेली जा रही है। श्रीलंका में ईंधन, रसोई गैस और दवाओं की काफी किल्लत है और बिजली में भी काफी कटौती हो रही है। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...