10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलपंड्या-शिवम दुबे का ऑलराउंड खेल, पंत की फिफ्टी, वॉर्मअप मैच में चमके...

पंड्या-शिवम दुबे का ऑलराउंड खेल, पंत की फिफ्टी, वॉर्मअप मैच में चमके ये तीन खिलाड़ी

Published on

न्यूयॉर्क:

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने दमदार आगाज किया है। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलने उतरी थी। इस मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 62 रन से पीटा। कप्तान रोहित शर्मा इस प्रैक्टिस मैच में लगभग अपने सभी खिलाड़ियों को टेस्ट कर लिया। हालांकि, बैंटिग में विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने धीमी पिच पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो टीम इंडिया के लिए वॉर्म अप मैच में अपनी एक एक अलग छाप छोड़ने में सफल रहे।

शिवम दुबे का गेंदबाजी में कमाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने दमदार खेल से धमाल मचाने वाले शिवम दुबे को भी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। शिवम को बांग्लादेश के के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मैदान पर उतारा गया। इस मैच में बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। शिवम दुबे ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन से रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए।

हार्दिक ने बैटिंग और बॉलिंग में दोनों में दिखाया दम
बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी कमाल का खेल दिखाया। हार्दिक का आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन पर बारीकी से नजर बनाए हुए थी, लेकिन हार्दिक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बैटिंग में ताबड़तोड़ नाबाद 40 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में एक भी विकेट भी अपने नाम किए। उनके इस दमदार खेल के कारण ही टीम इंडिया को एक आसान जीत मिल पाई।

ऋषभ पंत ने लगाई फिफ्टी
भारत के लिए सबसे अहम पारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खेली। पंत लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरे थे। उम्मीद के मुताबिक पंत ने टीम इंडिया के लिए वॉर्म मैच में कमाल का दिखाया। उन्होंने 53 रनों की पारी खेली। अर्धशतक लगाने के बाद वह रिटायर आउट हो गए थे। उनके इस खेल से अब विकेटकीपर के तौर पर रोहित शर्मा के लिए चिंता खत्म हो गई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...