11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलसड़क हादसे के बाद पंत का पहला ट्वीट- लिखा- सर्जरी सफल रही,...

सड़क हादसे के बाद पंत का पहला ट्वीट- लिखा- सर्जरी सफल रही, इन 2 लोगों का हमेशा ऋणी रहूंगा

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। ऋषभ पंत की सर्जरी सफल रही है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। साथ ही कहा कि वह भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। ऋषभ पंत ने इसके अलावा दो युवकों (रजत कुमार और निशु कुमार) की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि वह हमेशा इन दोनों के ऋणी रहेंगे।

बाएं हाथ के विकेटकीपर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। पहले उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों घुटनों में लिगामेंट टियर होने की रिपोर्ट आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ऋषभ पंत ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद।’

एक अन्य ट्वीट में ऋषभ पंत ने लिखा, ‘मैं अपने दिल की गहराई से अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।’

ऋषभ पंत ने तीसरे ट्वीट में लिखा, ‘हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मैं इन दो नायकों का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं आप लोगों को हमेशा आभारी और ऋणी रहूंगा।’ इससे पहले ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। साक्षी पंत ने अपनी पोस्ट में लिखा था, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि 2023 में मेरे और मेरे परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा।

ऋषभ पंत  को इस महीने की शुरुआत में देहरादून से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनके लिगामेंट टियर के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उम्मीद है कि उनकी रिकवरी में कम से कम छह महीने का समय लगेगा। बीसीसीआई के एक शीर्ष पदाधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि पंत का लिगामेंट टियर उसी तरह का है जैसा पिछले साल ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को हुआ था।

बोर्ड के चिकित्सा विशेषज्ञों के संपर्क में बने हुए पदाधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था, हर खिलाड़ी का शरीर अलग होता है, लेकिन उसकी (पंत) रिपोर्ट को देखते हुए, हमारे डॉक्टरों का कहना है कि लिगामेंट की चोट जडेजा की तरह है। देहरादून से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमें बताया गया था कि ऋषभ पंत को जल्द से जल्द सर्जरी की जरूरत होगी। ऐसा लगता है कि उन्हें ठीक होने में चार महीने से अधिक का समय लगेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...