12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपापा प्रणाम… IPL सेंचुरी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लगाया पापा को...

पापा प्रणाम… IPL सेंचुरी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लगाया पापा को फोन, इसे कहते हैं परवरिश

Published on

नई दिल्ली:

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने सोमवार की रात जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के राशिद खान को मिडविकेट पर छक्का लगाकर टी20 में सबसे कम उम्र का शतक बनाने वाला खिलाड़ी बनने के बाद क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना दिया। गुजरात टाइटंस पर वह कहर बनकर टूट पड़े और सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक डाला। इसका जश्न पूरी रात मना। मैच के बाद 14 साल के सूर्यवंशी ने कुर्बानी देने वाले पिता को फोन लगाया। उनके बीच जो बातें हुईं उन्हें सुनकर हर कोई गदगद है।

उनसे पूछा गया कि आप पहला कॉल किसे करना चाहेंगे तो उन्होंने पापा का नाम लिया। राजस्थान रॉयल्स के वायरल पोस्ट में दिख रहा है कि वह कॉ लगाने के बाद प्रणाम कहते हुए पिता (संजीव सूर्यवंशी) से आशर्वाद लेते हैं। इसके बाद टीम के स्टाफ में अपने रोमी सर को फोन पकड़ा देते हैं। रोमी उनके पिता सहते हैं कि हमने बात की थी और देखिए रिजल्ट सामने है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पर प्रदर्शन पर वैभव के पिता कहते हैं कि यह ऐसा लग रहा है, जैसे वह सपना देख रहे हैं। बता दें कि वैभव की हर कोई तारीफ कर रहा है।

भारत की तरफ से 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्लेबाजी की गति, लेंथ का जल्दी अनुमान लगाना और अपनी पूरी शक्ति गेंद पर लगा देना उनकी शानदार पारी का नुस्खा था। इसका परिणाम यह था कि वह 38 गेंद पर 101 रन बनाने में सफल रहे। बहुत अच्छी पारी खेली।’ सूर्यवंशी ने 35 गेंद में शतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान के किसी भारतीय के टी20 में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सूर्यवंशी का तब जन्म भी नहीं हुआ था जब 15 साल पहले पठान ने 37 गेंद में शतक लगाया था। पठान ने कहा, ‘एक भारतीय का आईपीएल में सबसे तेज शतक का मेरा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए युवा वैभव सूर्यवंशी को बहुत-बहुत बधाई! राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इसे देखना और भी खास है, जैसा मैंने किया था।’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बताया। श्रीकांत ने कहा, ‘14 साल की उम्र में ज्यादातर बच्चे सपने देखते हैं और आइसक्रीम खाते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के दावेदारों में से एक के खिलाफ शानदार 100 रन बनाए। उनका धैर्य, कौशल और साहस उनकी उम्र से कहीं अधिक है। हम एक अभूतपूर्व बल्लेबाज का उदय देख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार यहां है।’

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा, ‘वैभव सूर्यवंशी, क्या अविश्वसनीय प्रतिभा है। सिर्फ 14 साल की उम्र में शतक बनाना अविश्वसनीय है। चमकते रहो भाई।’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी को आज खेलते हुए देखकर ऐसा लगा जैसे इतिहास बनते हुए देख रहे हों। उन्होंने बड़ी सहजता से 35 गेंद पर शतक बनाया। बहुत अच्छा खेला चैंपियन।’

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इयान बिशप सूर्यवंशी के आक्रामक तेवरोंं से स्तब्ध रह गए। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम उनकी प्रशंसा करते हुए बहुत आगे नहीं बढ़ेंगे, लेकिन आप इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि आज की रात बिल्कुल दिमाग हिला देने वाली थी।’

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...