13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक: रमिता जिंदल से भी मेडल की आस... फाइनल में पहुंचीं,...

पेरिस ओलंपिक: रमिता जिंदल से भी मेडल की आस… फाइनल में पहुंचीं, इस शूटर ने किया निराश

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन (28 जुलाई) भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. अब शूटिंग में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रमिता जिंदल वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं. रमिता 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 631.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. रमिता ने पहली सीरीज में 104.3, दूसरी में 106.0, तीसरी में 104.9, चौथी में 105.3, पांचवीं में भी 105.3 और छठी सीरीज में 105.7 अंक हासिल किए. इस इवेंट का फाइनल कल (29 जुलाई) खेला जाएगा.

बता दें कि वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में इलावेलिन वलारिवन भी भाग ले रही थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया. वलारिवन 630.7 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहीं. हालांकि वलारिवन एक समय फाइनल में पहुंचने की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन आखिरी कुछ शॉट्स में वो अपना मोमेंटम बरकरार नहीं रख सकीं.

रमिता जिंदल और इलावेलिन वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में हिस्सा लिया था, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे, जबकि इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे थे. रमिता और अर्जुन की जोड़ी ने एक समय उम्मीद बनाई थी. यह भारतीय जोड़ी तीन शॉट शेष रहते पांचवें स्थान पर थी, लेकिन आखिर में पदक राउंड के कट ऑफ से 1.0 अंक पीछे रह गई थी.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से ताल्लुक रखने वाली रमिता अकाउंट की छात्रा हैं. रमिता के पिता अरविंद जिंदल कर सलाहकार (tax advisor) हैं. साल 2016 में रमिता को उनके पिता स्थान करण शूटिंग रेंज में ले गए. इसके बाद रमिता का इस खेल की ओर झुकाव हुआ. 20 साल की रमिता ने साल 2022 में जूनियर ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. फिर रमिता ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी दो मेडल जीते.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...