6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलपीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा, हम बीसीसीआई के इशारे पर नहीं...

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा, हम बीसीसीआई के इशारे पर नहीं नाच सकते

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसआई (BCCI) पर फिर एक बार प्रहार किया है। रमीज राजा ने कहा कि हम भारत जाना चाहते है लेकिन बीसीसीआई के इशारों पर नहीं नाच सकते हैं। पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज फिर से खेली जाए। हम भारत जाकर खेलना चाहते हैं और उन्हें पाकिस्तान आकर खेलना चाहिए।

एशिया कप को लेकर शुरू हुआ तकरार
वर्ल्ड कप के दौरान दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच से एशिया कप को तकरार शुरू हुआ था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख भी हैं। इसके बाद रमीज राजा ने भारत में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दे दी थी।

बीसीसीआई के रुख से नाराज है रमीज राजा
रमीज राजा ने शनिवार को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, “हम वास्तव में इस बात को लेकर चर्चा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन प्रशंसक चाहते हैं कि हम प्रतिक्रिया दें। भारत-पाकिस्तान के बारे में भारत की जो कहानी रही है, उससे प्रशंसकों को दुख हुआ है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल अथर्टन के साथ बातचीत में राजा ने बीसीसीआई के रुख को अनुचित बताया और कहा कि पीसीबी एशिया कप के लिए स्थान में बदलाव का विरोध करेगा।

भारत के बिना भी हम आगे बढ़ रहे हैं
इसको उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को 2023 में एशिया कप की मेजबानी के अवसर से वंचित कर दिया जाता है, तो पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार कर सकते हैं। हांलाकि वो चाहते हैं कि भारत आकर खेलें। रमीज राजा ने कहा, ”हम भारत के बिना कई सालों से खेल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान ने अर्थव्यवस्था के पैमाने को आंतरिक रूप से देखा है और बहुत अच्छी तरह से जीवित रहा है।”

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...