18.3 C
London
Friday, May 22, 2026
HomeखेलPCB चीफ के बिगड़े बोल, भारत को कहा 'दुश्मन मुल्क,' वीडियो वायरल...

PCB चीफ के बिगड़े बोल, भारत को कहा ‘दुश्मन मुल्क,’ वीडियो वायरल…

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन जाका अशरफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो भारत को दुश्मन मुल्क बोलते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ICC Cricket World Cup 2023 खेलने के लिए भारत आई हुई है. जो 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. खिलाड़ियों के लिए हुए नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर बात करते हुए अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बोल देते हैं.

वायरल वीडियो में अशरफ को ये कहते सुना जा सकता है, ‘प्यार और मोहब्बत से हमने अपने खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए हैं. पाकिस्तान के इतिहास में इतने पैसे कभी नहीं मिले, जितने मैंने उनको दिए. क्योंकि मेरा मकसद एक ही था कि हमारे जितने खिलाड़ी हैं, उनका मनोबल ऊंचा होना चाहिए. जब ये दुश्मन मुल्क में या किसी भी जगह खेलने जाएं. जहां ये प्रतियोगिता हो रही है.’ इतने पर ही वीडियो खत्म हो जाता है.

अशरफ के बयान की पकिस्तान और भारत के क्रिकेट फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है. टूर्नामेंट के मद्देनजर हैदराबाद में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अच्छी तरह स्वागत किया गया. कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स भी अशरफ के इस बयान की काफी निंदा कर रहे हैं.

एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है, ‘अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के बावजूद भारत को ‘दुश्मन देश’ कहने पर पीसीबी अध्यक्ष को शर्म आनी चाहिए. जाका अशरफ हमारी टीम का असली दुश्मन है. प्यारे भारतीयों, कृपया उसे गंभीरता से न लो. वो महज एक राजनीतिक मोहरा हैं, इसीलिए उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया है.’

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...