10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeखेलPele dies at 82: जिस मैदान पर खेला सबसे यादगार मैच... वहीं...

Pele dies at 82: जिस मैदान पर खेला सबसे यादगार मैच… वहीं होगा पेले का अंतिम संस्कार

Published on

साओ पाउलो,

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने जिस मैदान पर अपने करियर के कुछ सबसे यादगार मैच खेले थे, वहीं मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पेले के क्लब सांतोस ने एक बयान में कहा कि लोग विला बेलमिरो स्टेडियम पर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे.

सांतोस ने कहा कि तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले की पार्थिव देह के साथ ताबूत सोमवार को सुबह अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से निकलेगा और मैदान के बीचोंबीच उसे रखा जाएगा. लोगों के लिए दर्शन सुबह दस बजे से खुलेंगे और अगले दिन सुबह दस बजे तक जारी रहेंगे.

सांतोस की सड़कों से पेले का जनाजा निकलेगा और उनकी सौ वर्ष की मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा. ब्राजीली मीडिया रपटों के अनुसार पेले की मां बिस्तर से उठ नहीं सकती हैं. उन्हें सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोल एक्यूमेनिका में दफनाया जाएगा. पेले का घर सांतोस में है जहां उन्होंने जीवन का अधिकांश समय गुजारा. उम्र के आखिरी पड़ाव पर वह गुआरूजा में बस गए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...