15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलफिल साल्ट ने स्टेडियम के बाहर मारा छक्का, सिराज ने अगली ही...

फिल साल्ट ने स्टेडियम के बाहर मारा छक्का, सिराज ने अगली ही गेंद पर स्टंप को कई फीट दूर फेंक दिया

Published on

बेंगलुरु:

मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। फिर चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद भी सिराज को मौका नहीं दिया गया। अब आईपीएल 2025 में सिराज की बॉलिंग का जलवा देखने को मिला रहा है। मुंबई इंडियंस के बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया।

बोल्ड करके दिया छक्के का जवाब
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट कैसी बैटिंग करते हैं ये सभी जानते हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ आईपीएल 2025 का सबसे लंबा छक्का मारा। साल्ट का यह छक्का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चला गया। इस छक्के की लंबाई 105 मीटर थी। लेकिन सिराज कहां शांत रहने वाले थे। उन्होंने अगली गेंद 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी और साल्ट को बोल्ड कर दिया। उनका ऑफ स्टंप कई फीट दूर जाकर गिरा।

सिराज से पहले ओवर में बच गए थे साल्ट
मोहम्मद सिराज ने तो पारी के पहले ही ओवर में फिल साल्ट को आउट कर दिया था। हालांकि विकेटकीपर जोस बटलर की वजह से वह बच गए। साल्ट के बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के पास गई। यह आसान कैच था लेकिन बटलर चूक गए। इसके बाद साल्ट को एक और जीवनदान मिला। वह क्रीज से काफी बाहर थे लेकिन मोहम्मद सिराज का थ्रो विकेट पर नहीं लगा। दो जीवनदान के बाद भी साल्ट 13 गेंद पर 14 रन ही बना सके।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...