12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलPM मोदी ने सरबजोत सिंह से की बात, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज...

PM मोदी ने सरबजोत सिंह से की बात, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक मेडल जीतने वाले सरबजोत सिंह से बात की है. पीएम ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में मनु भाकर के साथ उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने उनकी टीमवर्क की सराहना की और उनके उप्लब्धियों पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह हमारे देश के लिए गर्व का पल है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सरबजोत से बातचीत में फोन पर कहा, “आपको बहुत-बहुत बधाई. आपने भारत को गौरवान्वित किया है. आपकी कोशिश सफल हुई है. मनु को भी मेरी शुभकामनाएं.” प्रधानमंत्री ने पूछा, “आप दोनों ने शानदार टीम वर्क दिखाया और इसके पीछे क्या कारण हैं?”

2019 से साथ खेल रहे सरबजोत और मनु
सरबजोत ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे दोनों कुछ सालों से साथ में खेल रहे हैं. उन्होंने पीएम के साथ फोन कॉल में कहा, “2019 से हमने कुछ नेशनल्स और अन्य टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है. एक्सपीरियंस काफी बेहतर रहा, और हम उम्मीद करते हैं कि आगे हम और अच्छा प्रदर्शन करें.” सरबजोत और मनु की जोड़ी का दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला था, जिन्हें उन्होंने 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की.

दो मेडल जीतने वाली मनु पहली महिला एथलीट
सरबजोत और मनु की जीत के साथ भारत ने ओलंपिक में अब तक कुल दो मेडल जीता है. इस जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई टीम के खिलाफ एक के बाद एक निशाने लगाए और भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का किया. इसके साथ ही मनु ऐसी पहली महिला एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही एडिशन में दो मेडल जीता है. इससे पहले 1900 के ओलंपिक एडिशन में नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर और 200 मीटर रेस में दो सिल्वर मेडल हासिल किए थे. मनु उन भारतीय एथलीटों की लाइन में आ गई हैं, जिन्होंने कई व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीते हैं. वह पीवी सिंधु के साथ खड़ी हैं, जिन्होंने रियो 2016 में सिल्वर और टोक्यो 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...