15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलपाकिस्तान पर जीत के बाद राजनीति करने से बाज नहीं आए PM...

पाकिस्तान पर जीत के बाद राजनीति करने से बाज नहीं आए PM शाहबाज, भारत को मारा ताना

Published on

कराची

बाबर आजम ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जबकि मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। बाबर ने 66 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए जिससे पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 203 रन बनाकर तीन गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की। इस तरह से सात मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

मैच के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने टीम को बधाई दी, लेकिन बिना नाम लिए टीम इंडिया पर तंज भी कस दिया। उन्होंने लिखा- 152/0, और अब 203/0… बाबर आज और मोहम्मद रिजवान को टैग करते हुए पोस्ट किया। इसके बाद इस पोस्ट पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर किसी को पता था 152/0 का कनेक्शन। दरअसल, भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 152 रनों का लक्ष्य हासिल किया था और पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में उसने टीम इंडिया पर जीत दर्ज की थी।

इस पर पाकिस्तान के फैंस ने भारत को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा अंतिम ओवरों में मोईन अली की 23 गेंदों पर खेली गई नाबाद 55 रन की पारी से पांच विकेट पर 199 रन बनाए। बाबर और रिजवान ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बाबर ने पिछले सात टी20 मैचों में केवल 98 रन बनाए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक जड़कर लय हासिल की।

बाबर ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए जबकि रिजवान की 51 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने पाकिस्तान की तरफ से पहले विकेट की साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भी इन दोनों के नाम पर ही 197 रन का रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली के अलावा बेन डकेट ने 22 गेंदों पर 43, हैरी ब्रूक्स ने 31, फिल सॉल्ट ने 30 और एलेक्स हेल्स ने 26 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ और शाहनवाज दहानी ने दो -दो विकेट लिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...