11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलवैभव सूर्यवंशी के फैन हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के लाल की...

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के लाल की तारीफ में कह दी यह बात

Published on

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक जड़ने वाले ‘बिहार के बेटे’ वैभव सूर्यवंशी की की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने उनके अद्भुत बल्लेबाजी कौशल की तारीफ करते हुए शीर्ष स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के उद्घाटन के दौरान अपने वीडियो संबोधन में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जिक्र किया। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों में शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में धूम मचा दी थी।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वैभव के प्रदर्शन के पीछे कड़ी मेहनत है।’ उन्होंने कहा, ‘सूर्यवंशी की सफलता में एक लक्ष्य को लेकर उनके कड़े अभ्यास के साथ बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए खेले गए कई मैचों का अहम योगदान रहा।’

वैभव ने बड़े-बड़े मैचों में खुद को निखारा है-पीएम मोदी
उन्होंने कहा, ‘वैभव ने अलग-अलग स्तरों पर कई मैचों को खेल कर अपनी प्रतिभा को निखारा है। आप जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही निखरेंगे। जितना संभव हो, मैचों और प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत महत्वपूर्ण है। एनडीए सरकार ने हमेशा अपनी नीतियों में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘सरकार का फोकस हमारे एथलीटों को नए खेल खेलने का मौका देने पर है। इसीलिए खेलो इंडिया युवा खेलों में गतका, खो-खो, मलखंभ और योगासन को शामिल किया गया। पिछले कुछ दिनों में हमारे एथलीटों ने वुशु, लॉन बॉल्स, रोलर स्केटिंग जैसे कई नए खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीति निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा, ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जिसमें हमने खेलों को मुख्यधारा की शिक्षा का हिस्सा बनाया है। इस नीति का उद्देश्य देश में अच्छे खिलाड़ियों के साथ-साथ बेहतरीन खेल पेशेवर तैयार करना है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरे युवा साथियों हम जानते हैं कि जीवन के हर पहलू में खेल भावना बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खेल के मैदान में हम टीम भावना सीखते हैं। हम एक साथ आगे बढ़ना सीखते हैं।’

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...