6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपुजारा को बाहर कर दिया, सरफराज का सिलेक्शन नहीं, गांगुली ने उठाए...

पुजारा को बाहर कर दिया, सरफराज का सिलेक्शन नहीं, गांगुली ने उठाए इन फैसलों पर सवाल

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम को लेकर काफी बहस हो रही है। एक ओर कई लोगों का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा के दिन अब लद गए हैं तो दूसरी ओर कुछ लोगों की दलील यह भी थी कि सिर्फ पुजारा इकलौते नहीं हैं, जिनके बल्ले से रन नहीं बन रहे। विराट कोहली की फॉर्म तो पुजारा से भी खराब है। दूसरी ओर, सरफराज खान का सिलेक्शन नहीं होने पर सुनील गावस्कर सहित तमाम दिग्गजों ने सवाल उठाए थे।

अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी सिलेक्टरों पर सवाल उठाए हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने चेतेश्वर पुजारा जैसे कद के बल्लेबाज को बाहर करके बदलाव की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। दूसरी ओर, गांगुली चाहते हैं कि एक खिलाड़ी के साथ के साथ संवाद स्पष्ट होना चाहिए जो भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुका हो। उन्होंने कहा, ‘चयनकर्ताओं को उसके (पुजारा) बारे में स्पष्ट होना चाहिए था। क्या वे उसे टेस्ट क्रिकेट में और खिलाना चाहते हैं या फिर वे युवाओं के साथ जारी करना चाहते हैं, उसे इस बारे में बताया जाना चाहिए था। पुजारा जैसे कद के खिलाड़ी को आप टीम से बाहर, फिर अंदर और फिर बाहर, फिर अंदर नहीं कर सकते। ऐसा ही अजिंक्य रहाणे के साथ भी है।’

ऐसा लगने लगा है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम में जगह बनाने के लिए भी एक खिलाड़ी को आईपीएल में मजबूत प्रदर्शन करना चाहिए जैसा कि रुतुराज गायकवाड़ ने किया। गांगुली हालांकि इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि सरफराज खान जैसे शानदार बल्लेबाज को खुद को साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए था जो आईपीएल में अच्छा नहीं कर सके।

गांगुली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी में काफी रन जुटाए हैं। मुझे लगता है कि इसलिये वह टीम में है। मुझे लगता है कि सरफराज खान को भी एक मौका दिया जाना चाहिए था, उसने भी पिछले तीन वर्षों में काफी रन बनाये हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही अभिमन्यु ईश्वरन के साथ भी है, जिन्होंने पिछले पांच से छह वर्षों में काफी रन जुटाये हैं। मैं हैरान हूं कि ये दोनों ही टीम में नहीं है लेकिन भविष्य में इन्हें मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन यशस्वी जायसवाल का चयन अच्छा है।’

विश्व कप के स्थलों की पसंद पर गांगुली ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) दोनों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘इसका शानदार कार्यक्रम है और मैचों को अच्छे स्टेडियम में दिया गया है। बीसीसीआई और आईसीसी ने सही स्थलों पर सही मैच दिये हैं और मैं जानता हूं कि यह शानदार विश्व कप होगा।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...