3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलपंजाब को मिल सकता है चैंपियन कप्तान, रिकी पोटिंग और प्रीति जिंटा...

पंजाब को मिल सकता है चैंपियन कप्तान, रिकी पोटिंग और प्रीति जिंटा मिलकर बना रहे हैं नया प्लान

Published on

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन की लिस्ट जारी करने की आखिरी दिन 31 अक्टूबर को है। इस दिन तक सभी टीमों को अपनी लिस्ट जारी करनी होगी। वहीं जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जाएगा वह सीधे आईपीएल के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ टीमें ऐसी भी है जो रिटेंशन के पक्ष में नहीं थी, जिसमें पंजाब किंग्स का नाम प्रमुख है। पंजाब किंग्स पिछले कई सीजन से निराशाजनक खेल का प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उसकी कोशिश है कि वह एक नई टीम बनाए।

पंजाब किंग्स को नए सीजन के लिए एक नए कप्तान की भी तलाश है। ऐसे में टीम के नए कोच रिकी पोंटिंग प्रीति जिंटा के साथ मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पोंटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले सीजन में कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पंजाब के साथ जोड़ना चाहते हैं। केकेआर की टीम ने पिछले सीजन में अय्यर की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल की थी।

क्या श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करेगी केकेआर?
केकेआर के लिए कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर के पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखे तो वह कुछ खास नहीं रहा था। इसके अलावा वह लगातार अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केकेआर की टीम उन्हें रिटेन नहीं कर रही है। यही कारण पंजाब किंग्स अब श्रेयस अय्यर पर दांव लगाने के मूड में हैं।

बता दें कि रिकी पोंटिंग और श्रेयस पहले भी आईपीएल में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। पोंटिंग की कोचिंग में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। अय्यर जब चोटिल हुए थे तो ऋषभ पंत को दिल्ली की कमान सौंपी गई थी। ऐसे में अब चुकी पंजाब किंग्स नए सिरे से अपनी टीम को तैयार करने जा रही है। यही कारण है कि रिकी पोंटिंग अय्यर को पंजाब के नए कप्तान के रूप में देख रहे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...