14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलपंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय! जून में हो रहे फाइनल...

पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय! जून में हो रहे फाइनल के साथ बन रहा गजब संयोग

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा। आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।’ लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा।

नए शेड्यूल के अनुसार लीग मैचों के लिए छह स्थान बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे। वहीं पहले फाइनल 25 मई को खेला जाना था। लेकिन अब उसको बदलकर 3 जून कर दिया गया है। इससे पंजाब किंग्स के लिए एक गजब का संयोग बन रहा है। आइये आपको उसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

जून में फाइनल होने से बन रहा पंजाब के लिए यह संयोग
दरअसल, तीसरी बार ऐसा होने जा रहा है जब आईपीएल का फाइनल मुकाबला जून में हो रहा है। इससे पहले 2008 और 2014 में आईपीएल फाइनल 1 जून को खेला गया था। उन दोनों ही सीजन में पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। 2014 में तो वह फाइनल तक पहुंच गए थे। लेकिन उनको खिताबी मैच में केकेआर ने हरा दिया था। इस बार भी अब फाइनल जून में हो रहा है। ऐसे में इस बार भी पीबीकेएस प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वह अच्छी स्थिति में भी हैं। पंजाब के 11 मैचों में 15 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...