3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeखेलरचिन और विलियमसन का शतक, न्यूजीलैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का...

रचिन और विलियमसन का शतक, न्यूजीलैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Published on

लाहौर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह फाइनल में पहुंचने के लिए अब साउथ अफ्रीका को 50 ओवर में 363 रन बनाने होंगे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईसीसी के इस इवेंट में इससे पहले 356 रन सबसे बड़ा स्कोर था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। रचिन रविंद्र ने सिर्फ 92 गेंद में अपना शतक पूरा कर 108 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वनडे में रचिन का यह 5वां शतक था, जबकि इस टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरी बार 100 रनों से आंकड़े को पार कियाहै। रचिन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन का भी बल्ला खूब गरजा। विलियमसन ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अपना शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में विलियमसन का यह 15वां शतक था।

केन विलियमसन के 19000 रन पूरे
केन विलियमसन की बल्लेबाजी की सबसे खास बात ये रही की उन्होंने अपना शतक पूरा करने के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया। विलियमसन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 19000 हजार रन बना लिए। इस तरह न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने महान सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और जो रूट जैसे दिग्गजों के खास लिस्ट में शामिल हो गए।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी रही साधारण
वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम की पिच उसकी गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही। इसके अलावा फील्डिंग भी काफी लचर देखने को मिला। टीम के लिए लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा ही प्रभावी दिखे। एनगिडी ने 10 ओवर में 72 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राबाडा के खाते में 2 विकेट आया जबकि वियान मुल्डर ने 1 विकेट झटके। इसके अलावा बाकी गेंदबाज बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this