8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeखेलअश्विन की फिरकी में फंसे रचिन रवींद्र... न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

अश्विन की फिरकी में फंसे रचिन रवींद्र… न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

Published on

मुंबई,

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी है. आज (2 नवंबर) मुकाबले का दूसरा दिन है. न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर करीब 50 रन बना लिए हैं. डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर भारत को 28 रनों की लीड मिली.

भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, अब वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के क्वालिफिकिशन के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है. दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. फिर पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली. देखा जाए तो इस मैदान पर कीवी टीम अपना चौथा टेस्ट खेलने उतरी है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने जो तीन मैच खेले थे, उसमें उसे एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा था.

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की हाइलाइट्स:
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने कप्तान टॉम लैथम का विकेट खो दिया, जो एक रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया, जब उन्होंने डेवोन कॉन्वे को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. कॉन्वे के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 39/2 रन था. कॉन्वे ने 22 रन बनाए.

भारत की पहली पारी: पंत-गिल की फिफ्टी, एजाज के 5 विकेट
भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सस्ते में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. रोहित 18 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की गेंद पर कप्तान टॉम लैथम के हाथों लपके गए. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर 25/1 रन था. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की पार्टनरशिप हुई. एजाज पटेल ने यशस्वी (30 रन) को बोल्ड करके इस साझेदारी का अंत किया. फिर एजाज पटेल ने अगली ही गेंद पर नाइटवॉचमैन मोहम्मद सिराज (0) को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. भारतीय टीम को पहले दिन सबसे बड़ा झटका विराट कोहली (4 रन) के रूप में लगा, जो मैट हेनरी के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए. कोहली ने 4 रन बनाए. कोहली के आउट होने के समय भारत का स्कोर 84/4 रन था.

फिर खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को संभाला. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों पर 96 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई. पंत ने सिर्फ 36 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. वहीं शुभमन ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 66 गेंदें लीं. पंत ने 59 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. ईश सोढ़ी ने पंत को एलबीडब्ल्यू आउट किया. पंत के आउट होने के समय भारत का स्कोर 180/5 रन था. रवींद्र जडेजा से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर चलते बने.

इसके बाद 204 रनों के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा, जब सरफराज खान स्पिनर एजाज पटेल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. सरफराज अपना खाता भी नहीं खोल सके. शुभमन गिल से शतक की उम्मीद थी, मगर वह 90 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. गिल को एजाज पटेल ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया. गिल ने 146 गेंदों की पारी में 7 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. एजाज पटेल ने रविचंद्रन अश्विन (6 रन) को आउट करके पारी में अपना पांचवां विकेट लिया. अश्विन के आउट होने के समय भारत का स्कोर 247/9 रन था. यहां से वॉशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत को 263 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. सुंदर ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. भारत का आखिरी विकेट आकाश दीप (0) के रूप में गिरा, जो रनआउट हुए.

NZ की पहली पारी: जडेजा के 5 और सुंदर के 4 विकेट
पहली पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. चौथे ही ओवर में कीवी टीम को पहला झटका लग गया, जब डेवोन कॉन्वे तेज गेंदबाज आकाश दीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. कॉन्वे ने 11 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाए. कॉन्वे के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 15/1 रन था. इसके बाद टॉम लैथम और विल यंग ने 44 रनों की पार्टनरशिप की. वॉशिंगटन सुंदर ने लैथम (28 रन) को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. सुंदर ने इसके बाद रचिन रवींद्र को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई. रवींद्र 5 रन बनाकर सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए.

यहां से डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप हुई. रवींद्र जडेजा ने इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया. जडेजा ने पहले विल यंग को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. यंग ने चार चौके और दो सिक्स की मदद से 138 गेंदों पर 71 रन बनाए. फिर जडेजा ने 45वें ओवर ही टॉम ब्लंडेन को भी बोल्ड कर दिया, जो खाता नहीं खोल सके. ब्लंडेल के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 159/5 रन था. जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स (17 रन) को भी सस्ते में आउट कर दिया.

रवींद्र जडेजा ने इसके बाद ईश सोढ़ी (7 रन) और मैट हेनरी (0) को एक ही ओवर में चलता कर पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए. जडेजा ने 14वीं बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लिया है. फिर न्यूजीलैंड को नौवां झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा, जो सुंदर की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे. मिचेल ने 129 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे. आखिर में सुंदर ने एजाज पटेल (7 रन) को आउट करके

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...