7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलक्रिकेट छोड़ दूल्हा बनने की तैयारी में राहुल, आथिया शेट्टी ने तो...

क्रिकेट छोड़ दूल्हा बनने की तैयारी में राहुल, आथिया शेट्टी ने तो खाना तक छोड़ दिया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल मैदान से दूर अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी होने वाली एक्ट्रेस वाइफ आशिया शेट्टी तो सख्त डाइट फॉलो भी करने लगी हैं। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 30 साल की आशिया खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए स्पेशल डाइट ले रहीं हैं। याद हो कि इस क्यूट कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाली हवेली में 21 से 23 जनवरी के बीच होगी।

लिक्विड डाइट पर आशिया
अथिया वैसे तो रोजाना जिम जाती हैं, लेकिन खुद को परफेक्ट शेप में रखने के लिए अब सख्त डाइट लेने लगी हैं। अथिया ने अपने स्पेशल-डे पर परफेक्ट दिखने के लिए अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से प्रेरणा ली है। बॉलीवुड की ये सभी अभिनेत्रियां भी सख्त फूड डाइट पर थीं और जंक फूड खाने से बचती थीं। अथिया अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ और सब्जियां शामिल करना शुरू कर चुकी हैं।

हवेली में होगी शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशिया शादी के दिन लहंगा पहनेंगी। ऐसा समझा जा रहा है कि राहुल लहंगे के रंग से ही मिलता-जुलता ड्रेस पहनेंगे। इस पावर कपल ने पहले ही अपने दोस्तों को 21-23 जनवरी के बीच फ्री रहने और शादी में शरीक होने का आमंत्रण दे दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो आशिया का लहंगा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बना रहे हैं। मनीष इससे पहले रियाद के प्रिंस समेत बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को शादी के लिए तैयार कर चुके हैं। राहुल भी मनीष से ही कपड़े डिजाइन करवाएंगे, इस बात का पता फिलहाल नहीं लग पाया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...