13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeखेलराहुल गांधी ने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत की जीत पर दी...

राहुल गांधी ने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत की जीत पर दी बधाई, कहा- ‘ट्रॉफी घर ले आओ, लड़कों’

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार चार विकेट की जीत की सराहना की. उन्होंने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन नेतृत्व किया, जबकि विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

दुबई में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली की 84 रनों की संयमित पारी की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि अब रविवार को होने वाला खिताबी मुकाबला लाहौर की बजाय दुबई में खेला जाएगा.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X क्या लिखा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक और शानदार जीत #TeamIndia! स्किल, संकल्प और टीमवर्क का बेहतरीन नजारा देखने को मिला. रोहित ने बेहतरीन कप्तानी की और विराट ने अपनी खास शैली में टीम को संभाला. पूरे देश को इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व है. अब बस एक कदम दूर – ट्रॉफी को घर लाओ, लड़कों!”

फाइनल मुकाबले में भारत का सामना रविवार को उस टीम से होगा, जो बुधवार को लाहौर में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता होगी.

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ जारी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ जारी है. इसी के साथ टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार (4 मार्च) को भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया. इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे. इस जीत के साथ रोहित ब्रिगेड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल एंट्री कर ली है. जहां उसकी टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...