11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलमुंबई की नाक के नीचे से इस गेंदबाज को उड़ा ले गई...

मुंबई की नाक के नीचे से इस गेंदबाज को उड़ा ले गई राजस्थान रॉयल्स, पानी की तरह बहा दिया पैसा

Published on

जेद्दा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक बड़ी रकम खर्च डाली। जोफ्रा आर्चर को राजस्थान की टीम ने 12.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। आर्चर के लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया, लेकिन राजस्थान की टीम आखिर तक डटी रही और आर्चर पर सबसे बड़ी बोली लगाते हुए इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को खरीद लिया।

बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने साल 2108 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन इंग्लैंड का यह तेज चोट से लगातार परेशा रहा जिसके कारण उनका आईपीएल करियर काफी उतार चढाव भरा रहा है। आर्चर के चोट के कारण राजस्थान ने बीच में उन्हें रिलीज भी कर दिया था, लेकिन एक बार फिर टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी की घर वापसी कराई है।

कैसा है जोफ्रा आर्चर का आईपीएल करियर
जोफ्रा आर्चर आईपीएल में अब तक सिर्फ तीन सीजन 2018, 2019 और 2020 में खेले। इसमें उन्होंने कुल 35 मैच खेले जिसमें उनके नाम 45 विकेट दर्ज है। साल 2020 के बाद से आर्चर आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी को देखा जाए तो वह कमाल का रहा है। यही कारण है कि राजस्थान की टीम ने उन्हें फिर से बड़ी रकम पर खरीदा है।

मुंबई के लिए खेल चुके हैं जोफ्रा आर्चर
राजस्थान रॉयल्स के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। एक सीजन में मुंबई की टीम के लिए वह बिल्कुल भी मैदान पर उतरे। मुंबई की टीम आर्चर की की अहमियत को समझती है। यही कारण है कि ऑक्शन में टीम ने आर्चर को हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था।

वहीं बात करें तो आर्चर के इंटरनेशनल करियर की तो वह इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 27 वनडे और 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में आर्चर ने 42 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 47 विकेट दर्ज है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 35 विकेट झटके हैं।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...