10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeखेलहवा में उड़े रमनदीप सिंह, एक हाथ से लपका पाकिस्तानी बल्लेबाज का...

हवा में उड़े रमनदीप सिंह, एक हाथ से लपका पाकिस्तानी बल्लेबाज का कैच, देखकर नहीं होगा आंखों पर भरोसा

Published on

अल अमरात (ओमान)

रमनदीप सिंह आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्होंने निचले क्रम में आकर टीम के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली थी। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फील्डिंग की थी। रमनदीप ने आईपीएल में कई चमत्कारी कैच लिए थे। आईपीएल 2024 के कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी रमनदीप सिंह ने ही जीता था। अब इंडिया ए के लिए पाकिस्तान ए के खिलाफ भी उन्होंने असंभव दिख रहे कैच को लपका है।

रमनदीप ने एक हाथ से लपकी बॉल
इंडिया ए की टीम पाकिस्तान ए के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप में खेल रही है। इंडिया ए के लिए 9वां ओवर लेकर निशांत सिंधु आए। उन्होंने पटकी हुई गेंद फेंकी। पाकिस्तान ए के यासिर खान ने गेंद को पुल कर दिया। उनका शॉट काफी फ्लैट था। गेंद आसानी से चौके के लिए जाती दिख रही थी। लेकिन मिड विकेट से रमनदीप सिंह अपनी बाईं तरफ भागते हुए आए। उन्होंने डाइव लगाया और हवा में उड़ते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया।

बल्लेबाज तक को नहीं हुआ भरोसा
शॉट खेलने के बाद पाकिस्तान यासिर खान ने मान लिया था कि गेंद चौके के लिए जाएगी। लेकिन जब रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। कुछ समय तक तो क्रीज पर ही खड़े थे। उनके चेहरे पर साफ हैरानी दिख रही थी। रमनदीप ने इस कैच को पाकिस्तान टीम के डग आउट के सामने ही लपका। पाकिस्तान की टीम और उनके सपोर्ट स्टाफ के सदस्य का भी चेहरा देखने लायक बनता था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...