26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलहार से बौखलाए रमीज राजा, भारतीय पत्रकार से करने लगे बदसलूकी

हार से बौखलाए रमीज राजा, भारतीय पत्रकार से करने लगे बदसलूकी

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह पटकनी दे दी. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 170 का स्कोर किया, जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजी 147 पर ही ढेर हो गई. अपनी ही गलतियों से पाकिस्तान ने यह मैच गंवा दिया, जिसके बाद बौखलाहट का माहौल है.

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज़ राजा से जब फाइनल हारने के बाद सवाल किया, तब वह एक भारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर उतर आए. दरअसल, रमीज राजा जब मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर आए तब वह पत्रकारों से रू-ब-रू हुए.

इसी दौरान एक भारतीय पत्रकार ने भी उनसे सवाल किया और कहा कि आवाम काफी नाखुश है. जिसपर रमीज़ राजा बिफर गए और उन्होंने तुरंत कहा कि आप इंडिया से होंगे, तो आपकी आवाम तो काफी खुश होगी. आप इस तरह नहीं पूछ सकते हैं, इतना कहते ही रमीज़ राजा आगे बढ़े और पत्रकार के फोन को नीचे कर दिया.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और हर कोई उनके इस तरह के बर्ताव की निंदा कर रहा है. बता दें कि फाइनल से एक दिन पहले ही रमीज़ राजा टीम इंडिया के मैनेजमेंट को ज्यादा ना प्रयोग करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन फाइनल में उनकी खुद की टीम ही लड़खड़ा गई.

एशिया कप फाइनल में क्या हुआ?
पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, इस टूर्नामेंट में अधिकतर टीमों ने ऐसा ही फैसला किया और अधिकतर मौकों पर सफलता भी मिली. लेकिन पाकिस्तान का दांव यहां उल्टा पड़ गया, श्रीलंका की शुरुआत भले ही खराब हुई हो लेकिन भानुका राजपक्षे की पारी के दमपर वह 170 के स्कोर तक पहुंच पाए.

बाद में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दगा दी, शुरुआती झटकों के बाद पाकिस्तान को कुछ रन बनाने का मौका मिला लेकिन यह लंबे वक्त तक नहीं चल पाया. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान (55 रन) बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. पाकिस्तान को इस मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...