15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी: मणिपुर के 16 साल के क्रिकेटर ने डेब्यू मैच में...

रणजी ट्रॉफी: मणिपुर के 16 साल के क्रिकेटर ने डेब्यू मैच में 9 विकेट झटक रचा इतिहास

Published on

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में 14 दिसंबर को मणिपुर के जॉतिन फिरोजम सिंह ने इतिहास रचा। 16 साल के जॉतिन रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में 9 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने। जॉतिन फिरोजम ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में सिक्किम के खिलाफ मैच में 22 ओवर में 69 रन देकर 9 विकेट लिए। उन्होंने 5 ओवर मेडन भी फेंके। यही नहीं, जॉतिन ने सिक्किम के एक से लेकर 9 विकेट झटके और 10वें विकेट के रूप में आउट होने वाले बल्लेबाज का कैच भी पकड़ा।

जॉतिन फिरोजम सिंह इसके साथ ही वसंत रंजन (9/35, 1956-57), अमरजीत सिंह (9/45, 1971-72) और संजय यादव (9/ 52, 2019-20) के क्लब में शामिल हो गए। वसंत, अमरजीत और संजय यादव भी प्रथम श्रेणी में अपने पदार्पण मैच में 9-9 विकेट ले चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू मैच में अब तक 10 गेंदबाजों ने 9 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इनमें से सिर्फ दो गेंदबाज ही 10-10 विकेट ले पाए हैं।

जॉतिन फिरोजन सिंह ने कूच बिहार ट्रॉफी में किया था ऑलराउंड प्रदर्शन
जॉतिन फिरोजन सिंह ने दिसंबर 2021 में कूच बिहार ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। जॉतिन ने तब 92.11 के औसत और 95.94 के स्ट्राइक रेट से 5 मैच में 829 रन बनाए थे। इसमें जॉतिन के 119 चौके और 12 छक्के शामिल थे। जॉतिन ने इसके अलावा 16.11 के औसत और 3.09 की इकॉनमी से 27 विकेट झटके थे। तब जॉतिन ने एक मैच में 131 और 178 रन की पारी खेली थी और कुल 8 विकेट लिए थे।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू मैच में अब तक 10 गेंदबाजों ने 9 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इनमें से सिर्फ दो गेंदबाज ही 10-10 विकेट ले पाए हैं।

विकेट/रन गेंदबाज किसके खिलाफ किस टीम के लिए मैदान साल
10/28 अल्बर्ट मॉस वेलिंगटन के खिलाफ कैंटरबरी के लिए क्राइस्टचर्च 1889/90
10/36 फिट्ज हिंड्स त्रिनिदाद के खिलाफ एबी सेंट हिल 11 के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन 1900/01
9/29 जेम्स लिलीव्हाइट मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ ससेक्स के लिए लॉर्ड्स 1862
9/35 वसंत रंजन सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खड़कवासला 1956/57
9/42 वाल्टर पॉविस मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ कैम्ब्रिज
यूनिवर्सिटी के लिए
कैम्ब्रिज 1871
9/45 अमरजीत सिंह आंध्र के खिलाफ केरल के लिए कुन्नूर 1971/72
9/52 संजय यादव नगालैंड के खिलाफ मेघालय के लिए सोविमा 2019/20
9/55 जॉन क्विल्टी विक्टोरिया के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए एडिलेड ओवल 1881/82
9/67 हेनरी हे लॉर्ड हॉक्स इलेवन के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए एडिलेड (अनली ओवल)
1902/03
9/69: जॉतिन फिरोजम सिंह सिक्किम के खिलाफ मणिपुर के लिए रंगपो 2022/23

मणिपुर के खिलाफ सिक्किम ड्राइविंग सीट पर
मणिपुर और सिक्किम के बीच मैच की बात करें तो मणिपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मणिपुर की पहली पारी 56.5 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई। सिक्किम ने पहली पारी में 73.1 ओवर में 220 रन बनाए। मणिपुर की दूसरी पारी की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 19 ओवर में 59 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...