15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलरविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का महारिकॉर्ड, फिर भी होगा उन्हें...

रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का महारिकॉर्ड, फिर भी होगा उन्हें आज ये मलाल

Published on

अहमदाबाद

भारतीय करिश्माई स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अहमदाबाद में जारी चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वां विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। टोड मर्फी को आउट करते ही उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महान स्पिनर अनिल कुंबले के 111 विकेटों को पीछो छोड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अश्विन ने पहले दिन एक विकेट झटका था, जबकि दूसरे दिन अन्य 4 विकेट लेते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

इस मैच से पहले वह 5 विकेट पीछे थे। अश्विन ने ट्रैविस हेड को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराते हुए मैच में पहला विकेट झटका था, जबकि दूसरे दिन के पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरा। दूसरे सत्र में अश्विन ने शतकवीर कैमरून ग्रीन को विकेट के पीछे श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट कराया। ग्रीन 114 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। उन्होंने 170 गेंदों में 18 चौके जड़े। इसी ओवर में अश्विन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी का भी शिकार किया। उन्होंने खाता खोलने से पहले ही अक्षर पटेल के लपकवाया।

रविचंद्रन अश्विन का अगला शिकार मिशेल स्टार्क बने। अश्विन की गेंद पर उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया। उल्लेखनीय है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड नाथन लायन के नाम है। उन्होंने इंदौर टेस्ट में कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके नाम फिलहाल 113 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, कुंबले ने 111 विकेट लेने के लिए 20 मैच खेले थे, जबकि अश्विन को 22 टेस्ट लगे।

अश्विन को होगा इस बात का मलाल
अश्विन ने बड़ी अचीवमेंट जरूर हासिल की, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल जरूर होगा कि ये विकेट जल्दी नहीं आए। भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। यहां अगर उसे हार मिलती है तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले का टिकट कटाने के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया पहले ही WTC फाइनल में पहुंच चुका है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...