14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलरविंद्र जडेजा के रिकॉर्डतोड़ पंजे से घुटने पर आया न्यूजीलैंड, पहली पारी...

रविंद्र जडेजा के रिकॉर्डतोड़ पंजे से घुटने पर आया न्यूजीलैंड, पहली पारी में यूं हुआ 235 रनों पर ढेर

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड को 235 रनों पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में सबसे अधिक विकेट रविंद्र जडेजा ने झटके। उन्होंने 22 ओवरों में 65 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में स्पेशल फाइव विकेट हॉल है। दूसरी ओर, पुणे में 11 विकेट लेने वाले वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 18.4 ओवरों में 81 रन देकर 4 विकेट झटके। एक विकेट आकाश दीप के खाते में गया। मोहम्मद सिराज को एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा।

सीरीज में पहला मौका है, जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को इस सीरीज में 250 रनों से कम में समेटा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेवॉन कॉन्वे को आकाश दीप ने LBW करते हुए 4 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। हालांकि, इसके बाद कप्तान टॉम लैथम और विल यंग टीम को 50 रनों के पार ले गए। खतरनाक होती इस पारी को वाशिंगटन सुंदर ने टॉम लैथम को 28 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए तोड़ा।

उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा रहे रचिन रविंद्र का भी शिकार किया। उन्होंने 5 रनों पर रचिन रविंद्र को आउट किया तो टीम का स्कोर 72 रनों पर 3 विकेट हो गया। इसके बाद निरंतर अंतराल पर न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे। हालांकि, इस बीच विल यंग ने 138 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के के दम पर 71 रन की पारी खेली, जबकि डेरिल मिचेल ने 129 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के दम पर 82 रन बनाए।

रविंद्र जडेजा गेंद से काफी खतरनाक रहे। उन्होंने 5 विकेट झटके और इस दौरान भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ा। इनके नाम 311-311 विकेट रहे, जबकि अब जडेजा के नाम 314 विकेट हो गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...