13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलRCB ने तोड़ा हैदराबाद का घमंड, शानदार जीत के साथ प्लेऑफ की...

RCB ने तोड़ा हैदराबाद का घमंड, शानदार जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा

Published on

हैदराबाद

रजत पाटीदार की विस्फोटक फिफ्टी और विराट कोहली की संयमित अर्धशतकीय पारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार रात 35 रन से हरा दिया। आईपीएल 2024 में पिछले चार मैच लगातार जीतने के बाद यह हैदराबाद की पहली हार है। आरसीबी ने टॉस गंवाकर सात विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद लगातार अंतराल में झटके खाती गई और निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। नौ मैच में अपनी दूसरी जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा रखी है। हैदराबाद के लिए छठे नंबर पर आए शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 37 गेंद में 40 रन बनाए। आरसीबी के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने दो-दो विकेट झटके।

SRH को ये ओवर पड़ा भारी
सीजन में सबसे ज्यादा तीन बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी सनराइजर्स हैदराबाद जब 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके इन फॉर्म विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड पहले ही ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। चौथे ओवर में उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए और पांचवें ओवर में स्पिनर स्वप्निल सिंह ने दूसरी गेंद पर ऐडन मार्करम और आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट कर पूरी टीम की कमर तोड़ दी।

रजत पाटीदार जीत के हीरो
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी (12 गेंद में से 25 रन) ने हैदराबाद की टीम के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन जोड़े। इससे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपने पहले ही ओवर में 19 रन लुटा दिए। आरसीबी ने पहली 18 गेंदों पर बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए थे। चौथे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे रजत पाटीदार ने 20 गेंद में तूफानी 50 रन बनाए। पाटीदार ने 11वें ओवर में मार्कंडेय की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़कर दबाव कम किया। इस तरह पाटीदार को अपने अर्धशतक तक पहुंचने में महज 19 गेंद लगी।

विराट कोहली की एक और सुस्त पारी
विराट कोहली ने इस मैच में 43 गेंदों पर 51 रन बनाए। रजत पाटीदार के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी में वह सिर्फ सिंगल-डबल ही लेते रहे। कोहली का ध्यान अपने साथी खिलाड़ी को स्ट्राइक देने पर लगा था। आईपीएल के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर चल रहे कोहली ने 50 रन बनाने के लिए 37 गेंद का सामना किया। इसके बाद कैमरन ग्रीन (20 गेंदों पर नाबाद 37 रन) और स्वप्निल सिंह (छह गेंदों पर 12 रन) ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाकर आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...