12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलRCB यहां भी फिसड्डी, महिला IPL में लगातार चौथी हार, पॉइंट्स टेबल...

RCB यहां भी फिसड्डी, महिला IPL में लगातार चौथी हार, पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे

Published on

मुंबई

अपनी मेंस टीम की ही तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम भी फिसड्डी ही साबित हो रही है। स्टार प्लेयर्स से सजी होने के बावजूद आरसीबी वीमेंस प्रीमियर लीग का एक मैच नहीं जीत पा रही। ब्रेब्रॉन स्टेडियम में गुरुवार रात स्मृति मंधाना की टीम को टूर्नामेंट की लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। इस बार यूपी वारियर्स ने उसे पूरे 10 विकेट से रौंदा।टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी 19.3 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। जवाब में यूपी वारियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कप्तान एलिसी हीली ने 47 गेंद में नाबाद 96 रन ठोके तो देविका वैद्य 31 गेंद में 36 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं।

सबसे महंगी प्लेयर, सबसे सस्ता खेल
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म जारी है। वह केवल चार रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर कवर में कैच दे बैठीं। दूसरे छोर पर हालांकि सोफी डिवाइन (24 गेंदों पर 36 रन) ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया। न्यूजीलैंड की इस बैटर ने ग्रेस हैरिस के पहले ओवर में चौके और छक्के से शुरुआत की, लेकिन जब वह मंधाना के आउट होने के बाद पैरी के साथ मजबूती से पारी आगे बढ़ा रही थी तभी एक्लेस्टोन की गेंद कट करने के प्रयास में बोल्ड हो गई। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

बेकार गई एलिसा पैरी की पहली फिफ्टी
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसा पैरी का बल्ला टूर्नामेंट में शांत ही था, लेकिन आज उन्होंने 39 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। आरसीबी पावरप्ले में 54 रन बनाने में सफल रहा। एलिसा पैरी ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इस बीच कनिका आहूजा (8) और हीथर नाइट (1) उनका साथ नहीं दे पाई। श्रेयंका पाटिल (15) भी तीन चौके जड़ने के बाद एक्लेस्टोन का दूसरा शिकार बनी। पैरी भी 17वें ओवर के शुरू में रन गति तेज करने के प्रयास में दीप्ति शर्मा की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठी।

फिरकी में फंसी RCB
अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (13 रन देकर चार) और दीप्ति ने (26 रन देकर तीन विकेट) लिए। दीप्ति शर्मा ने एक ही ओवर में एलिसा पैरी के बाद एरिन बर्न्स (12) को बोल्ड किया। डेथ ओवरों को ध्यान में रखकर रिचा घोष को आठवें नंबर पर उतारा गया, लेकिन वह केवल एक रन बनाकर रन आउट हो गई जिससे आरसीबी की रणनीति भी विफल हो गई। आरसीबी ने अंतिम चार ओवरों में केवल 14 रन बनाए और इस बीच पांच विकेट गंवाए। अंजली सर्वानी ने क्षेत्ररक्षण में कमाल दिखाया तथा तीन कैच लेने के अलावा एक रन आउट किया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...