7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलयुजवेंद्र चहल से एलिमनी में मिले भारी भरकम 60 करोड़ रुपये? धनश्री...

युजवेंद्र चहल से एलिमनी में मिले भारी भरकम 60 करोड़ रुपये? धनश्री वर्मा की फैमिली ने पहली बार बताया पूरा सच

Published on

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों 18 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। गुरुवार, 20 फरवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में आखिरी सुनवाई हुई, जिसके दौरान धनाश्री और युजवेंद्र मौजूद थे। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद कपल ने ऑफिशियली अलग होने का फैसला किया। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि युजवेंद्र चहल को तलाक के बाद धनाश्री को 60 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी पड़ी है। लेकिन यह सच नहीं है।धनाश्री वर्मा की वकील अदिति मोहनी ने  बातचीत में 60 करोड़ की एलिमनी की खबरों को झूठा बताया। वकील ने कहा कि ये आंकड़े निराधार हैं। मीडिया को इस बारे में रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक कर लेना चाहिए।

धनाश्री वर्मा की वकील ने दी यह सफाई
धनाश्री की वकील ने बयान दिया, ‘यह मामला फिलहाल कोर्ट में है। रिपोर्ट करने से पहले मीडिया को एक बार चेक कर लेना चाहिए क्योंकि बहुत सी भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।’ मालूम हो कि 60 करोड़ की एलिमनी की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए थे और वो धनाश्री वर्मा को बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। कुछ ने तो धनाश्री वर्मा को ‘मौकापरस्त’ और ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया।

परिवार ने बताया 60 करोड़ की एलिमनी का सच
वहीं धनाश्री के परिवार के एक सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर ‘बॉम्बे टाइम्स’ से कहा, ‘एलिमनी को लेकर जो झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, हम उनसे बहुत दुखी हैं। मैं एक बात क्लियर कर देना चाहता हूं…न तो इतनी रकम कभी मांगी गई, ना डिमांड की गई और ना ही ऑफर की गई है। ये अफवाहें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।’

‘बिन सच जाने ऐसी जानकारी पब्लिश करना गैर-जिम्मेदाराना’
‘बिना सच जाने, बिना वैरिफाई किए ऐसी जानकारी को पब्लिश करना एक गैर-जिम्मेदाराना काम है। इससे न सिर्फ दोनों पार्टियों (युजवेंद्र और धनाश्री), बल्कि उनके परिवार के लोगों को भी बेवजह इसमें घसीटा जा रहा है। यह केवल नुकसान पहुंचाता है, और हम मीडिया से गलत सूचना फैलाने से पहले संयम बरतने और तथ्यों की जांच करने का आग्रह करते हैं। साथ ही गुजारिश करते हैं कि सभी की गोपनीयता का सम्मान भी करें।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...