11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलवेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मैच में 'ध्वस्त' हुई रिकॉर्ड बुक, बने...

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मैच में ‘ध्वस्त’ हुई रिकॉर्ड बुक, बने ये बड़े कीर्तिमान

Published on

एंटीगा

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के को होस्ट वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर 8 के करो या मरो के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने डीएलएस मेथड के चलते 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। विंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे। लेकिन बारिश की वजह से दूसरी इनिंग के 3 ओवर कम किए गए जिसके चलते अफ्रीकी टीम को 17 ओवर में 123 रन का टारगेट मिला। इस लक्ष्य को अफ्रीका ने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं इस थ्रिलर मैच में बड़े रिकॉर्ड्स भी बने। आइये उनपर नजर डालते हैं।

एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा जीत
साउथ अफ्रीका ने एक वर्ल्ड कप जीतने में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बना डाला है। अफ्रीका ने इस सीजन अब तक 7 मैच जीत लिए हैं। इससे पहले एक वर्ल्ड कप में इतने मैच किसी टीम ने नहीं जीते हैं।

होस्ट नेशन इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम
2007 से लेकर अब तक एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि होस्ट नेशन ने टी20 वर्ल्ड कप जीता हो। इस बार भी यह स्ट्रीक वेस्टइंडीज और अमेरिका के बाहर होने से जारी रहने वाली है।

एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने इस वर्ल्ड कप में कुल 64 छक्के लगाए हैं। किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में यह सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया है।

एक वर्ल्ड कप एडिशन में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट
एक वर्ल्ड कप एडिशन में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अब तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम हो गया है। उन्होंने इस वर्ल्ज कप में कुल 13 विकेट झटके।

टी20 में साउथ अफ्रीका की सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक
साउथ अफ्रीका लगातार सातवां टी20 नैच अब वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल जीती है। यह उनकी टी20 फॉर्मेट में जॉइंट सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...