7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलस्टुअर्ट ब्रॉड याद है... ओवर में 7 छक्के उड़ाने के बाद रुतुराज...

स्टुअर्ट ब्रॉड याद है… ओवर में 7 छक्के उड़ाने के बाद रुतुराज गायकवाड़ का शिवा को मैसेज

Published on

मुंबई

युवा भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के ठोककर दुनिया को हिला दिया था। ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड था। मगर ये लम्हा शिवा सिंह के लिए किसी दर्दनाक सपने से कम नहीं था, जिन्हें गायकवाड़ ने मारा था। अब रुतुराज गायकवाड़ यूपी के इस बॉलर को स्टुअर्ट ब्रॉड की याद दिला रहे हैं। हिम्मत बंधा रहे हैं और कह रहे हैं कि निराश होने की जरूरत नहीं, अभी पूरा जहां बाकी है।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह से छह छक्के खाने के बाद अपने करियर में काफी बढ़िया किया था। वह इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह को ब्रॉड से सीखने की सलाह दी। सेमीफाइनल में असम के खिलाफ ताबड़तोड़ 168 रन बनाने के बाद उन्होंने कहा, ‘असम के गेंदबाजों का कोई अनादर नहीं, लेकिन यूपी कहीं बेहतर और चौतरफा आक्रमण था। हमने दो शुरुआती विकेट खो दिए थे। चोट के बाद मैं वापसी कर रहा था।’

गायकवाड़ ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में क्वार्टरफाइनल यानी यूपी के खिलाफ मुकाबले की बात की, जिसमें उन्होंने 220 रन बनाए थे। शिवा सिंह के ओवर में लगातार सात छक्के उसी मुकाबले में लगे थे। ‘मैं सिर्फ 50 से 60 प्रतिशत फिट था, इसलिए मैंने खुद को जोखिम में डालने का फैसला किया। मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पूरी फिटनेस हासिल करना चाहता था और टीम के साथियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहता था।’ कलाई की चोट के कारण गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के कई मैच नहीं खेल पाए थे।

सौराष्ट्र के उनादकट के शुरुआती स्पैल का सेमीफाइनल में कर्नाटक के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं, महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: उत्तर प्रदेश और असम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। गायकवाड़ टीम के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन फिर भी उन्होंने टूर्नामेंट के चार मैचों में ही 552 रन ठोक दिए हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...