11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलकमेंट्री से हटाओ इसे... रिंकू सिंह पर ऐसा क्या बोल गए रोहन...

कमेंट्री से हटाओ इसे… रिंकू सिंह पर ऐसा क्या बोल गए रोहन गावस्कर, जिससे भड़क गए लोग

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना उन्होंने अपनी टीम को एक ऐसी चमत्कारिक जीत दिलाई है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। रिंकू सिंह ने गुजरात के तेज गेंदबाज यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। इस दौरान मैच में कमेंट्री कर रहे महान सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर ने कुछ ऐसा किया कि फैंस उन्हें कोसने लगे हैं।

दरअसल जब मैच चल रहा था उस दौरान रोहन ने अपनी कमेंट्री के दौरान यश दयाल को लेकर बड़ा ही अटपटा बयान दिया। रोहन ने कहा, ‘इसलिए मैं कहता हूं कि यह गेंदबाजों का खेल है। यश दयाल ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की लेकिन हम यहां किसकी बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की। हम कल यही बात कर रहे थे कि अगर कोई बल्लेबाजी एक गेंद में एक रन बनाता है या फिर उसका स्ट्राइक रेट कम रहता है तो हम उसकी आलोचना करते हैं। वहीं एक गेंदबाज अगर रन देता है आप कहते हैं यह रिंकू सिंह का कमाल है लेकिन हम यहां यह भी कह सकते हैं कि गेंदबाज ने कितना खराब खेल दिखाया जिसके कारण उसे छक्के पड़े हैं।’

रोहन गावस्कर के इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर का मानना है कि वह रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ में दो शब्द नहीं कर पाए। फैंस का मनना है कि रोहन अपनी कमेंट्री के दौरान रिंकू सिंह पर ध्यान हटाकर यश दयाल पर फोकस करना चाहते थे।

सिर्फ इतना ही नहीं कुछ यूजर को उन्हें आईपीएल में कमेंट्री से हटाने की भी मांग उठा दिए। उनका मानना है कि आईपीएल पूरी दुनिया में देखा जाने वाला लीग है और अंग्रेजी कमेंट्री भी पूरी दुनिया में सुनी जाती है। ऐसे में रोहन गावस्कर जिस तरह का बयान दिया वह पूरी तरह से गलत है उन्हें कमेंट्री नहीं करना चाहिए।

केकेआर ने 3 विकेट से जीता मैच
बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में केकेआर की टीम ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का लक्ष्य दिया था। गुजरात के द्वारा दिए गए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की हालत शुरुआत से खराब हो गई।

टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। हालांकि एक छोड़ पर वेंकटेश अय्यर ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन गुजरात के लिए मैच में कप्तानी कर रहे राशिद खान ने हैट्रिक लेकर मैच को पूरी तरह केकेआर से दूर कर दिया था लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के कमाल से पूरा गेम ही बदल गया और केकेआर ने मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...