7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलकमेंट्री बॉक्स में वापस लौटकर रिकी पोंटिंग ने सुनाई आपबीती, बताया किस...

कमेंट्री बॉक्स में वापस लौटकर रिकी पोंटिंग ने सुनाई आपबीती, बताया किस खास दोस्त ने की मदद

Published on

पर्थ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के सीने में शुक्रवार को दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। कप्तान के रूप में दो वनडे वर्ल्ड कप जीत टुके पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के मैच में कमेंट्री कर रहे थे। तभी उन्हें दर्द की शिकायत हुई। यह मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा था। उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डिस्चार्ज होने के बाद रिकी पोंटिंग कमेंट्री बॉक्स में लौट चुके हैं।

सुनाई अपनी आपबीती
रिकी पोंटिंग ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पूरा जानकारी दी है। उन्होंने मैच से पहले बॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, ‘मैंने शायद कल बहुत सारे लोगों को डरा दिया था और मेरे लिए एक डरावना पल था। उन्होंने आगे बताया- मैं कमेंट्री बॉक्स में बैठा था और मेरी छाती में कुछ समय के लिए तेज दर्द हुआ। मैंने स्ट्रेच करके इसे कम करने की कोशिश की। ऑन एयर होने की वजह से कहीं जाना नहीं चाहता था।

रिकी पोंटिंग ने बताया कि वह उठकर थोड़ा चले लेकिन उन्हें चक्कर आने लगे और फिर वह बेंच पर बैठ गए। पोटिंग ने आगे कहा, ‘मैंने जस्टिन लैंगर को इस बारे में बताया। वह मेरे साथ कमेंट्री कर रहे थे। क्रिस जोंस ने यह सुना और तुरंत वहां से लेकर चले गए। 10-15 मिनट के बाद ही मैं अस्पताल पहुंच गया और वहां डॉक्टरों ने इलाज किया।’ पोंटिंग ने ये भी बताया कि लैंगर ने सीढ़ियों से उतरने में उनकी मदद की।

बेहतर महसूस कर रहे पोंटिंग
पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और अच्छी नींद ली। मैं आज सुबह बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं आज सुबह खुद को जोश से भरपूर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना का जिक्र इस लिए भी करना चाहता हूं कि मैंने देखा लैंगर या जोन्स ने किस प्रकार मेरी मदद की।

शेन वॉर्न और रोडनी मार्श के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण उन्होंने इस दर्द को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा, ‘विशेषकर तब जबकि पिछले 12 से 18 महीनों के दौरान हमारे साथ के कुछ लोगों के साथ जो कुछ घटनाएं घटी उसे देखते हुए मेरे लिए कल का दिन अच्छी सीख देने वाला दिन रहा।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...