19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान के खिलाफ रिकेल्टन का तूफान, कराची में विस्फोटक शतक ठोक कर...

अफगानिस्तान के खिलाफ रिकेल्टन का तूफान, कराची में विस्फोटक शतक ठोक कर मचाई सनसनी

Published on

कराची

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रायन रिकेल्टन ने दमदार शतकीय पारी खेली। रिकेल्टन ने 101 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस तरह रिकेल्टन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वनडे क्रिकेट में रिकेल्टन का यह पहला शतक है। अपनी इस शतकीय पारी में रिकेल्टन ने 7 चौके और 1 छक्के भी लगाए। हालांकि, शतक लगाने के कुछ ही देर बाद रिकेल्टन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। रिकेल्टन ने अपनी पारी में 106 गेंद में 103 रनों की पारी खेली।

बता दें कि कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी टीम के लिए रिकेल्टन के साथ टोनी डी जॉर्जी ने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, डी जॉर्जी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे छोर से रिकेल्टन ने अपनी टीम के लिए मोर्चा को संभाले रखा।

कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
रिकेल्टन की दमदार बल्लेबाजी के बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी बल्लेबाजी से छा गए। शुरुआत विकेट के बाद बावुमा ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, तेजी से रन बनाने की कोशिश में बावुमा अपना विकेट गंवा बैठे। बावुमा ने साउथ अफ्रीका के लिए 76 गेंद का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके भी लगाए।

सिर्फ इतना ही नहीं, रिकेल्टन ने बावुमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक दमदार साझेदारी भी की। रिकेल्टन और बावुमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 गेंद में 129 रनों की पार्टनरशिप की। इस दमदार साझेदारी के बदौलत ही साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआती झटके से उबरने में सफल रही।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...