7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेललाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

लाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

Published on

पर्थ,

ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई.

बता दें कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है. इसी मैच में रिकी पोंटिंग कमेंट्री कर रहे हैं. पोंटिंग के साथ यह घटना तीसरे दिन (2 दिसंबर) को हुई. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग इसी महीने यानी 19 दिसंबर को 48 साल के हो जाएंगे.

मैच के तीसरे दिन लंच के बाद तबीयत खराब हुई
इसी दौरान रिकी पोंटिंग की अचानक तबीतय खराब हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद तुरंत ही पोंटिंग को पर्थ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच टाइम के बाद रिकी पोंटिंग तीसरे सेशन में कमेंट्री के लिए नहीं आ सके थे.

इसी दौरान उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई और कुछ बैचेनी महसूस हुई. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ ने पोंटिंग के सहयोगियों के हवाले से बताया है कि पूर्व चैम्पियन और कमेंटेटर पोंटिंग की हालत स्थिर है.

चैनल 7 के लिए कमेंट्री कर रहे पोंटिंग
बता दें कि रिकी पोंटिंग चैनल 7 के लिए कमेंट्री कर रहे हैं. इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग की हेल्थ अपडेट देते हुए चैनल-7 के प्रवक्ता ने कहा, ‘पोंटिंग की हालत अभी ठीक नहीं है और वह आज (2 नवंबर) कमेंट्री नहीं कर सकेंगे.’ हालांकि यह भी कहना मुश्किल है कि शनिवार (3 दिसंबर) को भी वह कमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.

पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताया है. पोंटिंग को दिग्गज कप्तानों में से एक माना जाता है. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2003 और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

पोंटिंग ने जमाए दूसरे सबसे ज्यादा 71 इंटरनेशनल शतक
रिकी पोंटिंग ने नवंबर 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उन्होंने अपने देश के लिए 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. पोंटिंग ने इस दौरान टेस्ट में 13378 रन और वनडे मैचों में 13704 रन बनाए.टी20 में उनके नाम 401 रन दर्ज हैं. पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 71 शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं. उनके साथ कोहली ने भी 71 शतक जमाए हैं. सबसे ज्यादा 100 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...