9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलऋषभ पंत के साथ था उनका 'सुरक्षा कवच', जिसकी वजह से बाल-बाल...

ऋषभ पंत के साथ था उनका ‘सुरक्षा कवच’, जिसकी वजह से बाल-बाल बची जान!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भीषण कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं। पंत का यह रोड एक्सीडेंट रुड़की में हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि उनकी कार कुछ ही सेकेंड में आग के गोले में तब्दील हो गया। पंत को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पंत को सिर और पैर में चोट लगी है। घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंत को दूसरा जीवन मिला है।

इस दौरान यह खबरें भी सामने आई कि जब उनके कार का एक्सीडेंट हुआ था उनका समाना कुछ लोगों ने चोरी कर ली, जिसमें कुछ कैश के अलावा गले की चेन और हाथ का ब्रेसलेट शामिल था लेकिन पुलिस में बाद में इसका खंडन किया है। यह वही ब्रेसलेट है जो पंत को अक्सर पहने हुए देखा गया जाता है। पंत अपने इस ब्रेसलेट को खुद के लिए लकी मानते हैं। शायद यही कारण है कि भीषण कार एक्सीडेंट में उनकी जान बाल बाल बच गई।

क्या है ‘सुरक्षा कवच’ ब्रेसलेट की कहानी
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को ज्वैलरी पहने का खूब शौक है। गले में मोटी के चैन के अलावा हाथ में ब्रेसलेट की तस्वीर तो लगभग सबने देखी होगी लेकिन इस ब्रेसलेट की कहानी भी काफी रोचक है। दरअसल माना जाता है कि ब्रेसलेट में एक खास प्रकार का पत्थर होता है, जो पहनने वाले इंसान को अनहोनी की आहट दे देता है। अगर किसी अनहोनी घटने वाली होती है तो इस ब्रेसलेट के आकार में बदलाव आ जाता है। इसी तरह के ब्रेसलेट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी पहने हुए देखा जाता है। हालांकि एनबीटी ऑनलाइन इस तरह के ब्रेसलेट के प्रमाण का कोई दावा नहीं करता है।

दुबई से लौटे थे पंत
बांग्लादेश दौरे के बाद ऋषभ पंत दुबई में थे। यहां पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के साथ दिखे थे। इसके बाद वह भारत वापस आकर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। इस कारण पंत ने तड़के सुबह अपने घर जाने का फैसला किया लेकिन रुड़की पहुंचते ही उनके कार का एक्सीडेंट हो गया। पंत का बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा था। हालांकि इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...