12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलऋषभ पंत-शुभमन गिल की लड़ाकू पारियों से भारतीय टीम की वापसी, अब...

ऋषभ पंत-शुभमन गिल की लड़ाकू पारियों से भारतीय टीम की वापसी, अब खेल हो गया बराबरी पर

Published on

मुंबई

वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ गया है। टीम इंडिया ने पहले दिन के अंत में गुच्छे में विकेट खोने के बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल की कमाल बैटिंग से दमदार वापसी की। भारत पहली पारी में 263 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। हालांकि शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए। वह 90 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा अंत में वाशिंगटन सुंदर (38*) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

भारत के पास अब 28 रन की लीड है। टीम इंडिया को बढ़त दिलाने में सुंदर ने अहम भूमिका निभाई। रविंद्र जडेजा (14) और रविचंद्रन अश्विन (06) सस्ते में आउट हो गए जबकि सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट एजाज पटेल ने लिए।

पहले सेशन में भारतीय टीम का था जलवा
ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। भारत ने पहले दिन के आखिरी सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (18) उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (30) और विराट कोहली सहित चार विकेट गंवा दिए थे। गिल और पंत ने सुबह चार विकेट पर 86 रन से भारतीय पारी आगे बढ़ाई और जवाबी हमला करते हुए टीम को संकट से उबारा।

लंच के समय गिल के साथ रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे। पंत की 59 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई 60 रन की आक्रामक पारी से भारत को वापसी करने में काफी मदद मिली। भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 77 रन जोड़े थे। पंत और गिल ने पांचवें विकेट के लिए केवल 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने जहां आक्रामक रवैया अपनाया था। वहीं गिल ने स्पिनरों के सामने अपनी तकनीकी में काफी सुधार दिखाया। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को जीवन दान भी मिले। गिल ने पारी के 26वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की गेंद हवा में लहराई। लेकिन सब्सीट्यूट फील्डर मार्क चैपमैन ने उसे नीचे टपका दिया। फिलिप्स की गेंद पर ही मैट हेनरी ने लॉन्ग ऑफ पर पंत का आसान कैच छोड़ा। इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए। पंत हालांकि जीवन दान का फायदा नहीं उठा पाए। लेग स्पिनर ईश सोढ़़ी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...