7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलऋषभ पंत अचानक टीम से OUT, बांग्लादेश से वनडे सीरीज से पहले...

ऋषभ पंत अचानक टीम से OUT, बांग्लादेश से वनडे सीरीज से पहले BCCI ने किया हैरान

Published on

ढाका:

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक ट्वीट करते हुए हैरान कर दिया। ट्वीट ऋषभ पंत को लेकर था। उन्हें वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। क्यों कैसे… इसके बारे में बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है। वह फिटनेस की वजह से बाहर हुए हैं या चोटिल हैं इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह एक हैरान करने वाला फैसला है।

एशिया कप, टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले पंत की फिटनेस को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इस तरह से केएल राहुल मैच में विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे। दूसरी ओर, IPL से स्टार बनने वाले कुलदीप सेन इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं।

बीसीसीआई के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया- बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ मीटिंग के बाद ऋषभ पंत को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे। उनकी जगह किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जा रहा है। अक्षर पटेल पहले वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में कुलदीप सेन को डेब्यू का मौका मिला है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...