10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलऋषभ पंत का हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने दी गुड न्यूज, बोले- बातचीत...

ऋषभ पंत का हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने दी गुड न्यूज, बोले- बातचीत कर रहे हैं

Published on

देहरादून

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह रुड़की के भीषण कार हादसे में घायल हो गए। तेज गति से दिल्ली की ओर से आती कार पलट गई। ऋषभ पंत इस कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के कारण कार में आग लग गई। कार जलकर खाक हो गई। ऋषभ पंत किसी प्रकार कार से बाहर निकले। इसके बाद उन्हें सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार हुआ। उसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। ऋषभ के एक्सिडेंट के बाद की स्थिति पर डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पीठ में भी गंभीर चोट है। मैक्स अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आशीष याज्ञनिक ने ऋषभ के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। ऋषभ पंत की मां अस्‍पताल में मौजूद हैं।

इमरजेंसी से आईसीयू में किए गए शिफ्ट
ऋषभ पंत को डॉक्‍टरों ने इमरजेंसी वॉर्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। उनकी हालत स्थिर है। अस्‍पताल प्रबंधन का कहना है कि पंत के एमआरआई समेत सभी टेस्ट पूरे हो गए हैं। डॉक्टर्स अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं।

प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी
इससे पहले, ऋषभ पंत के दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुनील नागर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ को रुड़की के देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, डॉक्टरों ने साफ कहा है कि ऋषभ पंत की स्थिति चिंताजनक नहीं है। उनकी स्थिति में सुधार है। वे होश में हैं। बातचीत कर रहे हैं।

ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह दिल्ली से रुड़की की तरफ आ रहे थे। नारसन कस्बे के पास कार पहुंची तो अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया है।

मैक्स अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आशीष याज्ञनिक ने ऋषभ के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को हॉस्पिटल में लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों की टीम की जांच के बाद विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जांच कर रही है। हड्‌डी रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन उनकी जांच कर रही है। उनकी जांच पूरी होने के बाद आगे रेफर करने पर विचार करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...