7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलऋषभ पंत के घुटने की सफल सर्जरी, भयानक हादसे में बुरी तरह...

ऋषभ पंत के घुटने की सफल सर्जरी, भयानक हादसे में बुरी तरह हो गए थे घायल

Published on

मुंबई

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगामेंट का ऑपरेशन किया गया है। पंत गत 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि अंधेरी वेस्ट में कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल में पंत का ऑपरेशन किया गया। डॉ दिनशॉ पार्दीवाला ने पंत का ऑपरेशन किया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे डॉ पार्दीवाला और उनकी टीम ने पंत का ऑपरेशन किया जो करीब दो से तीन घंटे तक चला।’ रिपोर्ट में साथ ही कहा गया है कि अस्पताल उनकी प्रगति के बारे में मरीज की निजता के कारण कोई पुष्टि नहीं करेगा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही इस सन्दर्भ में बयान जारी करेगा।

पंत को बुधवार को एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुम्बई लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ प्रारंभिक स्वास्थ्य चेक अप के बाद शुक्रवार को पंत की सर्जरी की गयी। बाएं हाथ के बल्लेबाज को चोट से उबरने में कुछ महीनों का समय लगेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...