13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलरोहित 4+5, कोहली 1+8= 9 मार्च... चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का लकी...

रोहित 4+5, कोहली 1+8= 9 मार्च… चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का लकी नंबर-9 का गेम समझिए

Published on

दुबई

तो भैया कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। माहौल बन गया है। पारा चढ़ चुका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जो है। इस मुकाबले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत 12 साल बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के लिए उतरेगा। रो-को की जोड़ी कीवियों के होश उड़ाने मैदान पर उतरेगी। हालांकि, टीम इंडिया के सामने चुनौती जरूर बड़ी होगी। लेकिन वो कहते हैं ना जहां मामले बड़े होते हैं वहां किंग कोहली खड़े होते हैं। कोहली कीवियों के खिलाफ कप्तान रोहित का सबसे बड़ा हथियार बनकर उतरेंगे जो न्यूजीलैंड को तहस-नहस कर सकते हैं।

भारतीय टीम का विजयरथ अब तक इस टूर्नामेंट में रुका नहीं है। रोहित शर्मा एंड कंपनी अब तक सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है। 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं अब नंबर नाइन से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक खास कनेक्शन सामने आया है। इसके इतर अगर आज यानी 9 मार्च को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत जाती है तो रोहित और विराट के लिए यह नंबर और भी ज्यादा खास हो जाएगा।

रोहित और विराट का क्या है नंबर नाइन से कनेक्शन?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं। वहीं विराट कोहली 18 नंबर की। अगर हम रोहित शर्मा की जर्सी नंबर को प्लस (4+5) करते हैं तो वो 9 बन जाएगा। वहीं हम विराट कोहली के जर्सी नंबर को प्लस (8+1) करते हैं तो वो भी 9 बन जाएगा। इसके अलावा 9 मार्च को रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों ही अपने करियर का 9वां आईसीसी फाइनल खेलने को जा रहे हैं।

गजब फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली इस वक्त गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी बनाया था। वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की अहम पारी भी खेली थी। फाइनल में भी कोहली से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं जब आखिरी बार कोहली नोक आउट मैच में न्यूजीलैंड के सामने थे तो उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। हालांकि, रोहित शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन एक बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में आने का इससे अच्छा मौका शायद ही हिटमैन को मिले।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...